खंडवा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए हमारी धार्मिक विरासत को बदनाम करने के लिए ‘हिंदू आतंकवाद’ का षड्यंत्र रचा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पाले पोसे आतंकी जब कांग्रेस के राज में भारत में आतंकी हमला करते थे तो ये (कांग्रेस) अपने देश के निर्दोषों को जेल में ठूंस देते थे।
खंडवा के छैगांव माखन में पार्टी प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के लिए प्रचार करने आये मोदी ने आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान के पाले पोसे आतंकी जब यहां हमला करते थे तो ये (कांग्रेसी) निर्दोषों को जेल में ठूंस देते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन्होंने हिन्दू आतंकवाद का कुतर्क गढ़ने के लिये हमारी महान परंपरा को बदनाम करने का गंभीर षडयंत्र रचा और वो भी सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने के लिये।’’
मोदी ने कहा, ‘‘इसी का जवाब आज इनको (कांग्रेस) मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये कितने हवन करा दें। जनेऊ दिखा दें। ये पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिलवा दें। लेकिन भगवा में जो दाग लगाने की इन्होंने कोशिश की है, साजिश की है, उस पाप से ये कांग्रेस, ये महामिलावटी कभी बच नहीं पायेगें ।’’
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग समाप्त, 59.82% फीसदी मतदान
मोदी ने कहा, ‘‘भाइयों एवं बहनों इन खोटी नीयत वालों से सावधान रहना चाहिये। इनको अगर जरा भी मौका मिला तो ये भारत की सुरक्षा को खतरे में डाल देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश सुरक्षित नहीं होगा तो विकसित भी नहीं होगा। विकास के लिये पहली शर्त सुरक्षा होती है। मिलावटी सरकार, खिचड़ी सरकार तो सुरक्षा बिल्कुल नहीं दे सकती है।’’


Download Android App
Download iOS App



