PM Modi की गारंटी पूरी होगी, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

Summary :

दिल्ली सरकार का दावा, पीएम मोदी की गारंटी पूरी होगी

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। पार्टी पीएम मोदी के उस चुनावी वादे की याद दिला रही है जिसमें एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि 8 मार्च से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे। विपक्ष के इन आरोपों पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जवाब दिया है। चंडीगढ़ पहुंचे सिरसा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।

Delhi की शिक्षा में सुधार के लिए CM रेखा गुप्ता की नई पहल, शिक्षाविदों से चर्चा

उन्होंने कहा, चिंता न करे, सारे वादे पूरे करेंगे, आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को खुशखबरी मिलेगी। पीएम मोदी जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं। पीएम मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है। यमुना नदी को साफ करेंगे, दिल्ली की हवा साफ करेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा व्यक्ति नहीं देखा है। केजरीवाल ने तो कहा था कि पंजाब में महिलाओं के खाते में 1000 रुपये जमा कराए जाएंगे। क्या सच में महिलाओं के खाते में पैसे आ रहे हैं। मैंने केजरीवाल की तरह फ्रॉड व्‍यक्‍ति‍ नहीं देखा है।

बता दें कि गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने राजघाट, मूलचंद समेत अन्य चौराहे पर प्रदर्शन किया और जवाब मांगा कि आखिर महिलाओं के खाते में 2500 रुपये कब आएंगे। इस दौरान ‘बस दो दिन और’ लिखे प्ले कार्ड के साथ पूर्व विधायक ऋतुराज झा समेत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि दिल्ली की माताएं-बहनें पूछ रही हैं कि अब तो 8 मार्च आने में सिर्फ दो ही दिन बचे हैं, उनको 2500 रुपये कब मिलेंगे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि 8 मार्च में दो दिन बचे हैं और महिलाओं को खाते में 2500 रुपये आने का बेसब्री से इंतजार है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि पीएम मोदी द्वारा महिलाओं से की गई गारंटी को भाजपा समय से पूरा करे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.