राष्ट्रपति ट्रंप ने PAK जनरल असीम मुनीर को दिया लंच का आमंत्रण, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Summary :

ट्रंप ने पाक जनरल को लंच पर बुलाया, भारत-पाक पर चर्चा संभव

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाक जनरल असीम मुनीर को लंच के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान भारत-पाक तनाव, कश्मीर और मध्य पूर्व के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। मुनीर की यात्रा के दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। पीएम मोदी ने ट्रंप का अमेरिका आने का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में पाकिस्तानी जनरल असीम मुनीर को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रण किया है। यह आमंत्रण इस समय है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक संघर्ष चला था और आज ही PM मोदी ने अमेरिका जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। बता दें कि असीम मुनीर इस समय अमेरिका में हैं। अपनी यात्रा के दौरान मुनीर को विदेश में रह रहे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम में मुनीर का स्वागत किए जाने के दौरान लोगों ने पाकिस्तान आईओ के कातिल और इस्लामाबाद के कातिल के नारे लगाए।

PAK जनरल असीम मुनीर

कई मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। ऐसे समय में असीम मुनीर अमेरिका यात्रा पर है और ट्रंप ने उन्हें लंच पर आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि इस दौरान भारत और कश्मीर को लेकर अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। वहीं ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष पर भी बातचीत हो सकती है। इसी बीच अटकलें लगाई जा रही है कि ईरान और इजरायल के बीच अमेरिका भी एंट्री ले सकता है, साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ईरान को लेकर कई बड़े बयान दिए है।

ईरान के आसमान पर अमेरिका का नियंत्रण, ट्रंप ने दी चेतावनी

 PM मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत

आज PM मोदी और ट्रंप के बीच कॉल पर लगभग 35 मिनट तक बातचीत हुई और ट्रंप ने अमेरिका आने की भी गुजारिश की थी। इस बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका आने का निमंत्रण भी दिया, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रस्ताव अस्वीकार करना पड़ा। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।