Public Transport Free in Pak: अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है और गैस-तेल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच ईंधन की कीमतों में भारी उछाल के बाद सिंध के राष्ट्रवादी नेतृत्व ने सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों किया है। कुछ ही हफ्तों में कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। इस तेज वृद्धि से मुद्रास्फीति और जीवनयापन की लागत पर पड़ने वाले व्यापक प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
सिंध यूनाइटेड पार्टी (एसयूपी) के अध्यक्ष सैयद जैन शाह ने नागरिकों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया और तर्क दिया कि कीमत वृद्धि ने आम लोगों पर असहनीय बोझ डाल दिया है। उन्होंने मांग की कि सरकार या तो संघर्ष के बाद लागू की गई मूल्य वृद्धि को वापस ले या इस्तीफा दे दे।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त कर दिया
ईरान और इजरायल के बीच जंग ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है और वहां तेल-गैस का संकट गहरा गया है जिसके चलते आवाम परेशान हो गई है औऱ सरकार ने अब अहम फैसला ले लिया है। बता दें कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अगले 30 दिनों तक सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त कर दिया है। और बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों को रोकने के लिए 80 रुपए तक पेट्रोल डीजल की कीमतें घटा दी हैं।
तेल-गैस का संकट गहरा गया
सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगाती है तो संगठित प्रदर्शन और तेज होंगे, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता का गुस्सा चरम पर पहुंच रहा है। आलोचना को और बढ़ाते हुए, सिंध तरक्की पसंद पार्टी (एसटीपीपी) के अध्यक्ष डॉ. कादिर मगसी ने तर्क दिया कि सरकार की नीतियां नागरिकों को आर्थिक बदहाली की ओर धकेल रही हैं। दो वक्त का खाना जैसी बुनियादी जरूरतें भी कई परिवारों के लिए बढ़ती जा रही हैं।
ALSO READ: ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के पास भीषण हमला, 1 गार्ड की मौत, IAEA ने जताई चिंता


Download Android App
Download iOS App




