Redmi 15A Launched in India: भारतीय बाजार में Redmi ने किफायती कीमत में कई शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। आज एक और शानदार Redmi 15A 5G स्मार्टफोन को अब भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर, 6,300mAh की बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्पले 15W चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के साथ ही 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 3 अप्रैल से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। विस्तार से जानते है इस फीचर की सभी जानकारी के बारे में…
Redmi 15A Features: स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर

Redmi 15A 5G स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर दिए गए है। जानते है सभी को विस्तार से…
- Display: 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
- Battery: 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- Charging: 15W चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- Software Update: Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर रन करेगा।
- Camera: 32MP के मेन कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- Colours: Blue, Black, और Lavender के आकर्षक कलर विकल्प दिए गए है।
Redmi 15A Launched in India: छह साल तक सुरक्षा अपडेट
इस स्मार्टफोन में शानदार फीचर के साथ ही चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। साथ ही डिवाइस में दी गई बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो IP52 रेटिंग, फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4 और डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।
Redmi 15A Price in India

भारत में Redmi 15A 5G कम कीमत पर शानदा फीचर्स की भरमार शामिल है। अगर आप भी बजट में स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो विस्तार से जानते है कीमत के बारे में…
- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
- 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है।
- 6GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है।























