Reliance Jio और Starlink की पार्टनरशिप, हाई स्पीड इंटरनेट का नया युग

Summary :

Reliance Jio और Starlink की साझेदारी से इंटरनेट की नई क्रांति

Reliance Jio ने Elon Musk के SpaceX के साथ जोड़ी बना ली है, जिसके बाद माना जा रहा की Starlink सर्विसेज को अब भारत में लाया जाएगा। बता दें कि Starlink एक सेटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है, जो काफी दिनों से भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में Airtel ने भी Starlink के साथ अपनी पार्टनरशिप का एलान कर दिया है, लेकिन अभी काफी सारी भारतीय अथॉरिटीज की अनुमति लेनी बाकी है। अनुमति के बाद ही Starlink को भारत में लाया जाएगा।

Reliance jioजल्द लॉन्च होगा Starlink, जानें कब मिलेगा सैटेलाइट इंटरनेट

SpaceX के साथ पार्टनरशिप

Reliance ने बताया कि कंपनी Starlink के डिवाइस, हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन में मदद करेगा, इसके लिए वह Jio प्लेटफार्म की मदद भी लेगा। जिससे रिटेल और ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध करवाया जाएगा। Airtel ने बताया की उन्होंने SpaceX के साथ पार्टनरशिप की है, जिसकी बाद भारतीय इंटरनेट सोर्स को बहुत ही जल्द Starlink द्वारा हाई स्पीड इंटरनेट सर्विसेज मिलेंगी। लेकीन अभी SpaceX को भारतीय लइसेंस लेना बाकी है और भारतीय अथॉरिटीज के अप्रूवल के बाद Starlink को भारत में लाया जाएगा।

Reliance Jio

तो क्या है Starlink सर्विस?

Starlink को Elon Musk की कंपनी SpaceX द्वारा बनाया गया है। यह एक हाई स्पीड बेस्ड इंटरनेट सर्विस है जो सेटेलाइट की मदद लेती है, इसके लिए मोबाइल टावर की कोई ज़रूरत नहीं है। यह सर्विस उन इलाको में लैब लाभदायक होगी जहा पर वायर ब्रॉडबैंड मौजूद नहीं है। रिलायंस जिओ के CEO मैथ्यू ओमन ने कहा कि भारत को हाई स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड करना यह जियो की प्रधानता है। और स्टारलिंक को भारत में लेन के लिए स्टरलिंक से हमारी पार्टनरशिप हमारे लक्ष्य को मजबूत करेगा और सभी को रुकावट मुक्त कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस पर SpaceX के चीफ ऑपरेशनल अफसर ने भी अपने विचार प्रदान करते हुए कहा कि हम जियो के साथ काम करने, भारत की अथॉरिटीज से अनुमति लेने और भारत के लोगो को हाई- स्पीड कनेक्टिविटी देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।