RSS Meeting : पलक्कड़ में आरएसएस की बैठक से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले जेपी नड्डा

Summary :

RSS Meeting : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा में शीर्ष स्तर पर पहली बार एक बड़ी और महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक के शुरू होने से पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। RSS Meeting : प्रमुख मोहन भागवत से मिले जेपी नड्डा संघ के एक वरिष्ठ नेता ने मोहन भागवत और जेपी नड्डा की मुलाकात के बारे में आईएएनएस से कहा, बैठक में आए हैं तो मिलना-जुलना तो होगा…

RSS Meeting

RSS Meeting : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा में शीर्ष स्तर पर पहली बार एक बड़ी और महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक के शुरू होने से पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

RSS Meeting : प्रमुख मोहन भागवत से मिले जेपी नड्डा

संघ के एक वरिष्ठ नेता ने मोहन भागवत और जेपी नड्डा की मुलाकात के बारे में आईएएनएस से कहा, बैठक में आए हैं तो मिलना-जुलना तो होगा ही। दरअसल, लोकसभा चुनाव के समय संघ को लेकर जेपी नड्डा द्वारा दिया गया एक बयान काफी चर्चा में रहा था। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विभिन्न मुद्दों पर संघ नेताओं के जिस तरह से बयान आ रहे थे, उसे लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही थी। वहीं भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी जोर-शोर से तलाश की जा रही है। इन तमाम चर्चाओं के बीच मोहन भागवत के साथ जेपी नड्डा की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

What stood in the way of BJP's win in Bengal: Nadda explains - Oneindia News

RSS Meeting : सूत्रों के मुताबिक, मोहन भागवत और जेपी नड्डा की इस मुलाकात के दौरान संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद रहे।आपको बता दें कि आरएसएस में कामकाज के नियमों और परंपराओं के मुताबिक, संघ के पूरे कामकाज को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ही देखते हैं। ऐसे में भविष्य को लेकर इन तीनों नेताओं की मुलाकात को काफी अहम और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RSS Meeting : आपको बता दें कि आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक शनिवार से केरल के पलक्कड़ में शुरू हो गई है। यह बैठक 2 सितंबर तक चलेगी। संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, संघ के सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य अखिल भारतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में हो रही इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष सहित संघ से जुड़े 32 विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री मौजूद हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar