Safe Use of Induction : ईरान युद्ध के चलते देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच बड़ी संख्या में लोग इंडक्शन चूल्हों की ओर रुख कर रहे हैं। जब से युद्ध शुरू हुआ तब से इंडक्शन में रिकॉर्ड सेल देखी गई। लोग स्टोर्स पर उमड़ पड़े और खाना बनाने के दूसरे माध्यमों की और अग्रसर होने लगे।
लेकिन इनमें से कई लोग ऐसे थे जो दूसरों को देखादेखी इंडक्शन लेने लगे, ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इंडक्शन कुकटॉप को भी गैस चूल्हे की तरह लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सवाल इसलिए भी उमड़ आया है क्योंकि बिजली से चलने वाली चीजों के लगातार इस्तेमाल से अमूमन एक खतरा महसूस किया जाता है, मसलन उसके जलने का खतरा, रुकने का खतरा या कभी कभी फूटने का भी खतरा रहता है।
ऐसे में विशेषज्ञों और इंडक्शन कुकटॉप बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि अगर कुछ जरूरी सावधानियों का पालन किया जाए तो इंडक्शन चूल्हा न केवल लंबे समय तक सुरक्षित चलता है, बल्कि बिजली की खपत भी कम होती है। कंपनियां आमतौर पर इंडक्शन के इस्तेमाल के दौरान पांच खास बातों का ध्यान रखने की सलाह देती हैं। अब सवाल यह है कि वह जरूरी ध्यान देने वाली चीजें क्या हैं? आइए हम आपको बताते हैं –
Safe Use of Induction: सही बर्तन का इस्तेमाल जरूरी

इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाने के लिए खास तरह के बर्तनों की जरूरत होती है। ऐसे बर्तन जिन्हें इंडक्शन-फ्रेंडली कहा जाता है। इन बर्तनों की मदद से गर्मी जल्दी और समान रूप से फैलती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और चूल्हे पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता।
Induction Cooktop Safety Tips: तापमान धीरे-धीरे बढ़ाएं
इंडक्शन कुकटॉप बहुत तेजी से गर्म होता है। इसलिए कंपनियां सलाह देती हैं कि खाना बनाते समय शुरुआत में कम तापमान रखें और जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे उसे बढ़ाएं। इससे खाना जलने से बचता है और कुकटॉप के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर भी ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।
How to Use Induction Stove: लगातार इस्तेमाल के बीच दें ब्रेक

गैस चूल्हे को आमतौर पर लंबे समय तक लगातार चलाया जा सकता है, लेकिन इंडक्शन कुकटॉप के साथ ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। यदि इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल लगातार करीब दो घंटे तक किया जा रहा है, तो बीच में कम से कम 15 से 30 मिनट का ब्रेक देना बेहतर माना जाता है। इससे मशीन को ठंडा होने का समय मिल जाता है।
एयर वेंट्स की सफाई का रखें ध्यान
समय के साथ तेल, धूल और गंदगी की वजह से इंडक्शन कुकटॉप के एयर वेंट्स बंद हो सकते हैं। ये वही जगहें होती हैं जिनसे गर्म हवा बाहर निकलती है। अगर ये बंद हो जाएं तो चूल्हा ज्यादा गर्म होकर खराब भी हो सकता है। इसलिए समय-समय पर इनकी सफाई करना जरूरी है।
Best Induction Usage Guide: समतल और खुली जगह पर रखें
इंडक्शन कुकटॉप को हमेशा समतल और खुली सतह पर रखना चाहिए। इसके आसपास ज्यादा सामान नहीं होना चाहिए ताकि गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके और ठंडी हवा अंदर जा सके। इससे कुकटॉप सुरक्षित तरीके से काम करता है।
यह भी पढ़ें – क्या डाटा हो जाएगा महंगा? ऐसा होता है तो 95 करोड़ इंटरनेट यूजर्स आएंगे लपेटे में


Download Android App
Download iOS App




