तेज रफ्तार डंपर कार के ऊपर पलटा, उजाड़ गया पूरा परिवार, 7 लोगों की मौके पर मौत

Summary :

Saharanpur Dumper Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक भीषण हादसा हो गया। जहां खनन सामग्री से भरा तेज रफतार डंपर बेकाबू होकर एक कार के ऊपर पलट गया। जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह पिचक गई थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ गई। हर तरफ चीख-पुकार मच गई, घटनास्थल पर लोग जमा हो गए जिस वजह से लम्बा जाम लग गया। Saharanpur Accident 7 People Died: हादसे में 7 लोगों की मौत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उनकी…

Saharanpur Dumper Accident

Saharanpur Dumper Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक भीषण हादसा हो गया। जहां खनन सामग्री से भरा तेज रफतार डंपर बेकाबू होकर एक कार के ऊपर पलट गया। जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह पिचक गई थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ गई। हर तरफ चीख-पुकार मच गई, घटनास्थल पर लोग जमा हो गए जिस वजह से लम्बा जाम लग गया।

Saharanpur Accident 7 People Died: हादसे में 7 लोगों की मौत

Saharanpur Dumper Accident
Saharanpur Accident 7 People Died (Image- Social Media)

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उनकी कार गांव की सीमा छोड़कर एक्सप्रेसवे पर चढ़ी, उसी समय देहरादून की ओर से आ रहे तेज रफ्तार खनन सामग्री से भरा डंपर आ रहा था। कार को देखकर डंपर चालक ने ब्रेक मारी, लेकिन तेज रफ्तार की वजह से वह बेकाबू हो गया। नियंत्रण खोकर सीधे कार के ऊपर पलट गया, कार नीचे दब गई।

बताया जा रहा है कि गांव सैय्यद माजरा निवासी महेंद्र सैनी के साले का निधन हो गया था। शुक्रवार को सुबह पूरा परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। कार में महेंद्र सैनी की पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), 4 वर्षीय पोता, दामाद शेखर कुमार (28), साली का बेटा विपिन (20) और रिश्तेदार राजू सैनी (27) सवार थे। मौके पर ही सातों लोगों की मौत हो गई।

Saharanpur Accident News Today: कार के उड़े परखच्चे

Saharanpur Dumper Accident
Saharanpur Accident News Today (Image- Social Media)

हादसा में कार के परखच्चे उड़ चुके थे, शवों को बाहर निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ सदर, गागलहेड़ी पुलिस, ट्रैफिक टीम और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गए। JCB की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को डंपर के नीचे से निकलवाया गया।

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी के लिए खेला खूनी खेल, 3 बेटों ने अपने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, वकील ने रची हत्या की साजिश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।