संभल में हुई हिंसा और जुमे की नमाज पर दिए गए बयान के कारण सुर्खियों में रहे संभल के CO अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है। अनुज चौधरी अपने बयान के कारण खासा चर्चा में थे अब उनका तबादला चंदौसी में कर दिया गया है। संभल की जिम्मेदारी अब आलोक भाटी को सौंप दी गई है।
प्राशसनिक फेरबदल
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्राशसनिक फेरबदल हुआ है। चर्चित co अनुज चौधरी का ट्रांसफर संभल से चंदौसी कर दिया गया है साथ ही बहजोई में co प्रदीप कुमार को अब यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है और संतोष कुमार का co लाइन कार्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि co अनुज कुमार को का चंदौसी तबादला के बाद चंदौसी के co आलोक सिद्धू को बहजोई में co पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Download Android App
Download iOS App



