Samsung Galaxy M17e 5G Lauch Date: स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग एक और नया डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह फोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो लंबी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
Samsung Galaxy M17e 5G launch date India: भारत में 17 मार्च को होगी लॉन्चिंग

सैमसंग ने पुष्टि की है कि Samsung Galaxy M17e 5G को भारतीय बाजार में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे मिड-रेंज कैटेगरी में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन दो आकर्षक रंगों Vibe Violet और Blitz Blue में उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स दोनों पर बिक्री के लिए आ सकता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस रोजमर्रा के काम, एंटरटेनमेंट और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है।
Samsung Galaxy M17e 5G Lauch Date: 6.7-इंच का 120Hz डिस्प्ले

- Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
- ज्यादा रिफ्रेश रेट होने की वजह से फोन में स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ होगा।
- इसके डिस्प्ले में एडेप्टिव ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जिससे धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकेगा।
Samsung Galaxy M17e 5G: Design

- डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई लगभग 8.2mm बताई जा रही है।
- इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer बैक पैनल दिया गया है, जो फोन को हल्का और मजबूत बनाता है।
- इसके अलावा डिवाइस को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रह सकता है।
Samsung Galaxy M17e 5G Features: Powerful processor and latest software

- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है।
- यह चिपसेट रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है।
- इस प्रोसेसर में दो Cortex-A76 कोर 2.4GHz की स्पीड पर काम करते हैं, जबकि छह Cortex-A55 कोर 2.0GHz पर चलते हैं।
- ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 GPU दिया गया है, जो वीडियो और गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है।
- फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलेगा।
- सैमसंग का कहना है कि इस डिवाइस को 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 जेनरेशन तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे।
- सुरक्षा के लिए इसमें Samsung Knox Vault सिस्टम दिया गया है, जिसे EAL5+ सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन मिला हुआ है।
Samsung New 5G Smartphone launch: Camera
- फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M17e 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
- इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है, जो पोर्ट्रेट फोटो को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery
- बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- कंपनी के मुताबिक यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और अन्य डेली कामों के लिए पर्याप्त बैकअप दे सकती है।
- इसके अलावा फोन में स्मार्ट फीचर्स जैसे Google Gemini AI, Circle to Search और Now Bar भी मिलेंगे, जो यूजर अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: A19 चिपसेट, Super Retina Display समेत कई Features के साथ iPhone 17e लॉन्च, कीमत iPhone 16 के बराबर





















