जल्द आ रहा है Samsung Galaxy S26 Ultra! 200MP Camera और शानदार डिजाइन, लुक देख हो जाएंगे फिदा

Summary :

Samsung Galaxy S26 Ultra Kab Launch Hoga: सैमसंग जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च करने वाली है। लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में कंपनी अब तक का सबसे एडवांस्ड AI-फीचर, One UI 8.5, नया कैमरा सिस्टम और M14 OLED डिस्प्ले जैसी अपग्रेड और हाई-टेक परफॉर्मेंस देने जा रही है। लोगों को इस फोन का बेसब्री से इंतजार है। आइए विस्तार से जानते हैं, कब लॉन्च होगा यह फोन, इसका डिज़ाइन, फीचर और कीमत के बारे में। कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra? लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जनवरी-फरवरी 2026 में अपना नया…

Samsung Galaxy S26 Ultra Kab Launch Hoga

Samsung Galaxy S26 Ultra Kab Launch Hoga: सैमसंग जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च करने वाली है। लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में कंपनी अब तक का सबसे एडवांस्ड AI-फीचर, One UI 8.5, नया कैमरा सिस्टम और M14 OLED डिस्प्ले जैसी अपग्रेड और हाई-टेक परफॉर्मेंस देने जा रही है। लोगों को इस फोन का बेसब्री से इंतजार है। आइए विस्तार से जानते हैं, कब लॉन्च होगा यह फोन, इसका डिज़ाइन, फीचर और कीमत के बारे में।

कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra?

Samsung Galaxy S26 Ultra Kab Launch Hoga
Samsung Galaxy S26 Ultra Kab Launch Hoga (Image- Social Media)

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जनवरी-फरवरी 2026 में अपना नया मॉडल Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर सकती है। हालांकि, भारतीय यूजर को मार्च 2026 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Features: जानें इसके दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra Kab Launch Hoga
Samsung Galaxy S26 Ultra Features(Image- Social Media)

1. डिजाइन

Galaxy S26 Ultra का डिजाइन कंपनी ने पुराने मॉडल के Galaxy S25 Ultra के डिजाइन से मिलता-जुलता बनाया है। लेकिन यह पिछले मॉडल से ज्यादा ब्राइट और पावर एफिशिएंट होगा। इसमें Flex Magic Pixel टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो “Privacy Display” फीचर को सपोर्ट करेगी। फोन का डिजाइन पहले से ज्यादा राउंडेड और हैंडी बताया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होगा।

2. कैमरा

Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जो अल्ट्रा-क्लियर और डिटेल्ड फोटोग्राफी का अनुभव देगा। इसके साथ 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर और 10MP टेलीफोटो शूटर लेंस मिलने की संभावना है। इसके अलावा फ्रंट में 12MP का फ्रंट सेंसर मिलेगा।

3. प्रोसेसर

Samsung Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर हो सकता है। ये 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। यह मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी एप्लीकेशन को भी सपोर्ट करेगा।

4. फीचर्स

Galaxy S26 Ultra का Ultra मॉडल S-Pen सपोर्ट के साथ आएगा, जिससे यह डिवाइस Galaxy Note सीरीज़ जैसा एक्सपीरियंस देगा। इसमें Gorilla Glass Armor प्रोटेक्शन, Galaxy AI टूल्स, एडैप्टिव क्लॉक, IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस जैसी खूबियां होंगी। Samsung इस बार AI फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price In India: क्या होगी फोन की कीमत?

Samsung Galaxy S26 Ultra Kab Launch Hoga
Samsung Galaxy S26 Ultra Price In India (Image- Social Media)

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत लगभग ₹1,29,999 से ₹1,59,999 के बीच हो सकती है। यह फोन कई वेरिएंट्स में आएगा, जिनमें बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB के साथ लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: 50MP Camera, 33W की वायर फास्ट चार्जिंग; भारत में Motorola का दमदार बैटरी वाला फोन लांच, कीमत सुन अभी करेंगे बुक

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।