उस्मान हादी के टारगेट पर थे भारत के ये राज्य, ग्रेटर बांग्लादेश प्लान का मैप देखकर चौंक जाएंगे आप

Summary :

Sharif Osman Hadi News: पड़ोसी देश बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है। पिछले साल जुलाई में हुए विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद, वहां कई इलाकों में आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं हुई। जिस वजह से ढाका समेत पूरे बांग्लादेश में तनावपूर्ण माहौल है। हालांकि, शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को सुबह किसी हिंसक घटना की जानकारी नहीं मिली। लेकिन इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के आवास ’32 धानमंडी’ पर तोड़फोड़ की, कुछ मीडिया संगठनों के दफ्तरों में आग लगा दी, एक हिंदू युवक…

Sharif Osman Hadi News: पड़ोसी देश बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है। पिछले साल जुलाई में हुए विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद, वहां कई इलाकों में आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं हुई। जिस वजह से ढाका समेत पूरे बांग्लादेश में तनावपूर्ण माहौल है।

हालांकि, शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को सुबह किसी हिंसक घटना की जानकारी नहीं मिली। लेकिन इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के आवास ’32 धानमंडी’ पर तोड़फोड़ की, कुछ मीडिया संगठनों के दफ्तरों में आग लगा दी, एक हिंदू युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने वहां भारत के खिलाफ भी नारेबाजी की।

Sharif Osman Hadi Greater Bangladesh: भारत के खिलाफ उगलता था जहर

Sharif Osman Hadi News
Sharif Osman Hadi Greater Bangladesh (Image- Social Media)

दरअसल गुरवार को सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान हादी की मौत की पुष्टि होते ही ढाका में हजारों समर्थक शाहबाग़ चौराहे पर जमा हो गए। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। अबको बता दें कि शरीफ उस्मान न सिर्फ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलन का प्रमुख चेहरा था, बल्कि उसने भारत के खिलाफ भी कई बार जहर उगला है।

उसने खुद को बांग्लादेश की आजादी के रक्षक के तौर पर पेश किया था। हादी इंकलाब मंच का प्रवक्ता और संगठन के संस्थापक सदस्यों में से एक था। इंकलाब मंच, एक दक्षिणपंथी राजनीतिक प्लेटफॉर्म है, जो शेख हसीना विरोधी आंदोलन से उभरा था। हाल ही में उसने ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा भी बांटा था, जिसमें भारत के भी कुछ इलाकों को उसने बांग्लादेश में शामिल किया गया था।

Greater Bangladesh Plan: ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ नक्शा क्या है?

Sharif Osman Hadi News
Greater Bangladesh Plan (Image- Social Media)

उस्मान हादी की पहचान सिर्फ एक छात्र नेता के तौर पर ही नहीं, बल्कि ये उस विचारधारा का चेहरा भी था जो भारत की अखंडता को चुनौती देता है। हादी ने एक ऐसा नक्शा पेश किया था जिसे वह ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ कहता था। इस नक्शे में भारत और म्यांमार के कुछ हिस्सों को शामिल किया गया था।

अगस्त 2025 में यह विषय तब सामने आया जब ढाका यूनिवर्सिटी में एक प्रदर्शनी के दौरान इस तरह का एक नक्शा दिखाया गया था। हादी ने ही इस नक़्शे को तैयार किया था। 2024 में जब बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा था, तभी जुलाई के आखिरी हफ्तों में सल्तनत-ए-बांग्ला नाम के एक इस्लामिक समूह ने ढाका यूनिवर्सिटी में कथित ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा जारी किया था।

भारत के किन हिस्सों पर थी हादी की नजर?

Sharif Osman Hadi News
Sharif Osman Hadi News (Image- Social Media)

इंकलाब मंच को तुर्की के Turkish Youth Federation नाम के एक एनजीओ का समर्थन प्राप्त होने की बात कही जाती है, जिसका संबंध मोहम्मद यूनुस की बेटी से भी बताया गया था। इस संगठन ने भारत के कई राज्यों को मिलाकर एक बड़े बांग्लादेश का नक्शा तैयार किया था। जिसमें पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा, असम, बिहार, ओडिशा और अन्य पूर्वोत्तर राज्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंसा, अब भारत जलाने की तैयारी! PAK के 8 आतंकी संगठन एक्टिव, बॉर्डर पर लगाए कैंप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।