शानदार New Design, Best Engine and Performance… नए अवतार में धूम मचाने आ रही Skoda Kushaq

Skoda Kushaq 2026 Expected Launch Date ( credit S-M)

Skoda Kushaq 2026 Expected Launch Date: Skoda अपनी फेमस मिड-साइज SUV Skoda Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसे जनवरी 2026 में मार्केट में उतारने की योजना बनाई है। पहली बार यह कार 2021 में लॉन्च हुई थी और अब इसे कई नए अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। Skoda Kushaq 2026 में डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

Skoda Kushaq 2026 Expected Launch Date: डिजाइन में बदलाव

नई Kushaq में बाहरी लुक को और आकर्षक बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट में नए हेडलैंप्स और बड़े फॉग लैंप्स देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट ग्रिल को भी अपडेट किया गया है, जिसमें अब पतले वर्टिकल स्लैट्स हो सकते हैं। DRL (डे-टाइम रनिंग लाइट) को नया डिज़ाइन दिया गया है, जो Skoda Kodiaq जैसी दिखाई देगी।

Skoda Kushaq 2026 Expected Launch Date ( credit S-M)
Skoda Kushaq 2026 Expected Launch Date ( credit S-M)

कार के एयर डैम में चौड़ा और स्क्वायर पैटर्न देखने को मिलेगा। व्हील्स अब 17-इंच के मैट-ब्लैक अलॉय होंगे। पीछे की तरफ स्लिम टेल-लैंप्स और LED लाइट बार दिए जा सकते हैं। रियर बंपर में भी मामूली बदलाव किए गए हैं, जिससे कार का लुक ज्यादा मॉडर्न लगे। इन बदलावों से Kushaq का लुक ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी दिखाई देगा।

Skoda Kushaq 2026 Expected Launch Date ( credit S-M)
Skoda Kushaq 2026 Expected Launch Date ( credit S-M)

Expected Features: केबिन और फीचर्स में अपडेट

फेसलिफ्ट वर्जन में केबिन का डिजाइन भी अपडेट किया गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प मिलेगा। इंटीरियर्स में नए ट्रिम और कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) भी दिया जाएगा, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाएगा। इसके अलावा, कार में 360-डिग्री कैमरा की सुविधा भी मिलने की संभावना है। इन नए फीचर्स से Kushaq का केबिन और भी आरामदायक और हाई-टेक बन जाएगा।

Skoda Kushaq 2026 Expected Launch Date ( credit S-M)
Skoda Kushaq 2026 Expected Launch Date ( credit S-M)

Skoda Kushaq Facelift Version: Engine and Performance

  • नई Skoda Kushaq में इंजन विकल्प पहले जैसे ही रहेंगे।
  • 1.0 TSI पेट्रोल इंजन 115hp और 178Nm टॉर्क जनरेट करेगा।
  • 1.5 TSI इंजन 150hp और 250Nm टॉर्क प्रदान करेगा।
  • सबसे बड़ा बदलाव इंजन के साथ मिलने वाले 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में है।
  • इससे गियर शिफ्टिंग स्मूथ होगी।
  • फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर होगी।
  • साथ ही CAFE 3 नॉर्म्स को आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: 500KM रेंज, 7 एयरबैग, 11 आकर्षक कलर, Maruti की E Vitara से उठा पर्दा, कीमत हो सकती है बेहद कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।