आपके स्मार्टफोन ने भी खेल ली होली, तो इन 4 स्टेप्स से रखें सुरक्षित, नहीं होगा खराब

Smartphone Protection Tips on Holi

Smartphone Protection Tips on Holi: होली रंगो और खुशियों का त्यौहार रहता है जहां एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी जाती है लेकिन इस समय अपने स्मार्टफोन को रंगो और पानी से बचाना सबसे अहम हो जाता है। ऐसे में कई बार आपका स्मार्टफोन भी कलर या पानी से होली खेल लेता है जिससे आपकों हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है। होली के समय अपने स्मार्टफोन को बचाने के लिए कई उपाय है साथ ही गुलाल या गिला होने के बाद भी जल्दबाजी से बचना चाहिए जिससे स्मार्टफोन खराब ना हो। अगर आपका भी स्मार्टफोन होली के कलर में रंग गया है तो विस्तार से देखें स्मार्टफोन को सेफ रखने के उपाय…

Smartphone Protection Tips on Holi: वॉटरप्रूफ जिप-लॉक बैग

Smartphone Protection Tips on Holi
Smartphone Protection Tips on Holi

होली खेलते समय अपने साथ स्मार्टफोन को वॉटरप्रूफ जिप-लॉक बैग में रखा जा सकता है जिससे फोन में ना कलर लगेगा और ना ही गिला होगा। यह वॉटरप्रूफ जिप-लॉक बैग बाजार में आसानी से उपलब्ध है और सिर्फ 100 रुपये से 200 रुपये की कीमते में खरीदा जा सकता है। जिप-लॉक बैग वॉटरप्रूफ रहता जिससे आप अपने साथ स्मार्टफोन रखकर भी खुलकर होली खेल सकते है।

Protect Phone From Holi Colours: कपड़े या टिश्यू से पोछें

होली के दौरान अगर गलती से आपका फोन गिला हो जाता है तो सूखे कपड़े या टिश्यू से पोछें और पानी को सोखें। स्मार्टफोन में पानी गिरते ही ध्यान रखें की किसी भी पोर्टस या पार्ट्स में पानी ना जाए। अगर पानी चला जाता है तो स्मार्टफोन को चावल में रखा जा सकता है या सिलिका जेल पैकेट में रखने की सलाह दी जाती है। जिससे यह नमी को सोख लेता है।

Protect Phone In Holi

Smartphone Protection Tips on Holi
Smartphone Protection Tips on Holi

होली के रंग में अगर आपका फोन गिला हो जाता है उसे चार्ज करने की गलती ना करें क्योंकि गिला स्मार्टफोन चार्ज करने के बाद शार्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है साथ ही ज्यादा हेयर ड्रायर से सुखाने पर भी पार्टस को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में फोन को सर्विस सेंटर में दिखाना बेहतर साबित होगा।

Protect Phone During Holi: लॉक ना लगाने की सलाह

Smartphone Protection Tips on Holi
Smartphone Protection Tips on Holi

होली के समय अपने स्मार्टफोन में लॉक ना लगाने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपके हाथ गिले या कलर लगने के बाद फोन को फिंगर प्रिंट से या फेस लॉक खोलने में दिक्कत आ सकती है क्योंकि ऐसे में चेहरे की पहचान नहीं हो पाती है ना ही फिंगर प्रिंट पहचान पाता है जिससे आप स्मार्टफोन पर होली के समय लॉक हटा सकते है।

ALSO READ: Xiaomi 17 Ultra में मिलेंगे Advance Features और Powerful Specification, जानिए भारत में कब होगा लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।