HDFC ने किया नियम में बदलाव, 1 अप्रैल से UPI विड्रोल पर फ्री लिमिट खत्म, चुकानी होगी कीमत

Summary :

HDFC Bank Rule Change : HDFC बैंक ने 1 अप्रैल 2026 से UPI से ATM पर कैश निकालने की सुविधा अब मासिक फ्री ATM ट्रांजेक्शन लिमिट में शामिल हो जाएगी. मतलब पहले जहां UPI से निकासी अलग से फ्री थी, अब वह डेबिट कार्ड वाली निकासी की तरह ही गिनी जाएगी. बता दें, इससे ग्राहकों को नुकसान होने जा रहा है क्योंकि जहां पहले UPI में विड्रोल पर कोई लिमिट नहीं थी अब अगर महीने में फ्री लिमिट पार हो गई तो चार्ज लगेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, सेविंग्स और सैलरी अकाउंट वालों को HDFC बैंक के अपने…

HDFC Bank Rule Change : HDFC बैंक ने 1 अप्रैल 2026 से UPI से ATM पर कैश निकालने की सुविधा अब मासिक फ्री ATM ट्रांजेक्शन लिमिट में शामिल हो जाएगी. मतलब पहले जहां UPI से निकासी अलग से फ्री थी, अब वह डेबिट कार्ड वाली निकासी की तरह ही गिनी जाएगी.

बता दें, इससे ग्राहकों को नुकसान होने जा रहा है क्योंकि जहां पहले UPI में विड्रोल पर कोई लिमिट नहीं थी अब अगर महीने में फ्री लिमिट पार हो गई तो चार्ज लगेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, सेविंग्स और सैलरी अकाउंट वालों को HDFC बैंक के अपने एटीएम पर महीने में 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलते हैं. इसके ऊपर विड्रोल करने पर विड्रोल चार्ज कटने लगता है।

HDFC Bank UPI Cash Withdrawal : विड्रोल के दायरे में UPI विड्रोल

HDFC Bank Rule Change
HDFC Bank Rule Change (source : social media)

इनमें कैश निकासी और कुछ नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन शामिल होते हैं. अगर 5 से ज्यादा हो गए तो हर एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये प्लस लागू टैक्स चार्ज लगेगा. यह चार्ज पहले से ही दूसरे बैंक के एटीएम पर लागू है, जहां मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलते हैं. अब यूपीआई कैश विड्रॉल भी इसी नियम में आएगा.

HDFC Bank Rule Change : कितना चार्ज देना होगा

HDFC Bank Rule Change
HDFC Bank Rule Change (source : social media)

यानि अब HDFC में जो नए नियम लागू हो रहे हैं उसके अनुसार, अगर ग्राहक तय सीमा से अतिरिक्त बार पैसे निकालते हैं तो उन्हे हर ट्रांजेक्शन पर 23 + लागू टैक्स देना होगा।

UPI ATM Withdrawal Rule : विदेश में एटीएम इस्तेमाल करने पर चार्ज

विदेश में HDFC ATM से बैलेंस चेक करने और कैश निकालने पर अलग-अलग शुल्क लागू होते हैं. कैश निकासी पर 110 से 125 रुपये तक शुल्क और 3.5% तक क्रॉस करेंसी मार्कअप लिया जाता है. कुछ खास डेबिट कार्ड पर कम मार्कअप का लाभ मिलता है.

यह भी पढ़ें – होली के रंग में शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कब शुरू होगी ट्रेडिंग

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।