झांसी के एरच थाना क्षेत्र के मलीहा टोला गांव में पबजी गेम खेलने से रोकने पर 14 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली। उसका शव बबूल के पेड़ से लटका मिला है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि लड़के को मोबाइल गेम की लत थी। उसने मां की डांट के बाद खौफनाक कदम उठाया।
एरच इलाके की घटना
एरच इलाके के मलीहा टोला गांव की घटना है। यहां 14 साल का लड़का पबजी गेम खेलने का आदी था। मां उसे गेम खेलने से मना करती थीं। घटना वाले दिन भी लड़का गेम खेल रहा था। उसकी मां ने उसे गेम खेलने से रोका तो वह घर से बाहर चला गया।
‘पूरे दिन मोबाइल में बिजी रहता था’
मृतक के चाचा ने बताया कि भतीजे की उम्र 14 वर्ष थी। वह पूरे दिन मोबाइल में बिजी रहता था, जिस पर उसकी मां उसे डांटती थीं। विगत दिवस भी मां ने उसे डांटा, जिस पर वह बुरा मान गया।
खेत से 500 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटक गया
इसके बाद खेत से 500 मीटर दूर जाकर बबूल के पेड़ पर चढ़ गया और लटक गया। बच्चा नजर नहीं आया तो मां ने उसे खोजा तो पता चला कि वह पेड़ से लटक रहा है। शोर सुनकर सभी लोग दौड़े और उसे नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



