समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई नेताओं ने इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर में स्थापित होने जा रही भगवान शालिग्राम शिला के पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर उसकी पूजा अर्चना की और लोकमंगल की कामना की। सपा कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा की सपा उम्मीदवार जया बच्चन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय आदि नेताओं की उपस्थिति में शिला पूजन किया गया। सपा मुख्यालय में यादव समेत अन्य नेताओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। डिंपल यादव ने नारियल तोड़कर कर उसे भगवान शालिग्राम को अर्पित किया।
- SP प्रमुख अखिलेश यादव समेत पार्टी के नेताओं ने शालिग्राम शिला की पूजा की
- अखिलेश यादव ने भगवान शालिग्राम शिला से लोकमंगल की कामना की
इस शिला से होगा भगवान शिव के मंदिर का निर्माण
अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि इटावा में भगवान शिव का जो विशाल मंदिर बन रहा है उसमें स्थापित होने वाले शिवलिंग का निर्माण इसी शिला से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शालिग्राम की यह शिला नेपाल से यहां लाई गई है। सोमवार देर रात अखिलेश यादव ने शिला लाने वाले DCM के सपा कार्यालय में प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया मंच पर साझा करते हुए अपने संदेश में कहा, श्री शालिग्राम भगवान का आगमन देश-प्रदेश के लिए मंगलकारी एवं जन जन के लिए कल्याणकारी हो, इस पावन कामना के साथ हृदय से स्वागत।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




