SP MLA Sudhakar Singh Death: घोसी से रहे विधायक, दारा सिंह को चुनाव में हराया, 60 वर्ष में सुधाकर सिंह का निधन

Summary :

SP MLA Sudhakar Singh Death: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर सुधाकर सिंह के निधन की पुष्टि की। बता दें कि 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद आज सुबह लगभग चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। SP MLA Sudhakar Singh Death सपा ने आधिकारिक तौर पर एक्स’ पर लिखा कि घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर…

SP MLA Sudhakar Singh Death: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर सुधाकर सिंह के निधन की पुष्टि की। बता दें कि 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद आज सुबह लगभग चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

SP MLA Sudhakar Singh Death

SP MLA Sudhakar Singh Death
SP MLA Sudhakar Singh Death

सपा ने आधिकारिक तौर पर एक्स’ पर लिखा कि घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। सुधाकर सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी और उनके समर्थकों समेत राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई।

Sudhakar Singh Died

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सुबह अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। सपा सांसद राजीव राय ने भी सुधाकर सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Sudhakar Singh Passed Away

Sudhakar Singh Passed Away
Sudhakar Singh Passed Away

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुधाकर सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि जनपद मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधाकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Who was Sudhakar Singh

सुधाकर सिंह उस समय काफी चर्चा में आए, जब मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता दारा सिंह चौहान को शिकस्त दी। यह जीत सपा के लिए बड़ी उपलब्धि थी।

ALSO READ: यूपी में भीषण सड़क हादसा, 2 बसें आपस में टकराई, मची चीख-पुकार; 23 की हालत गंभीर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।