खुल गया दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थस्थल, लाखों की संख्या में पहुचें श्रद्धालु, जाने से पहले देखें Timings

Sabarimala Temple

Sabarimala Temple: भारत में कई ऐसे तीर्थस्थल मौजूद हैं, जहां हर साल लाखों, करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। जिसमें कई चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर भी शामिल हैं। यह भारतीय वास्तुकला और शिल्प कला के लिए भी जाने जाते हैं। एक ऐसा ही मंदिर है, जिसके अंदर कई रहस्य छिपे हैं। इस मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए 41 दिनों तक ब्रह्मचर्य और सात्विक भोजन का पालन करना होता है। यह मंदिर भारत के केरल राज्य में स्थित है, जिसका नाम सबरीमाला मंदिर है। यह मंदिर भगवान अयप्पा को समर्पित है। हर साल देशभर से लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर किस देवता की होती है पूजा

Sabarimala Temple
Sabarimala Temple (Source: social media)

भगवान अयप्पा भगवान शिव और भगवान विष्णु (मोहिनी रूप) के पुत्र हैं। हिंदू धर्म में विशेष रूप से दक्षिण भारत में पूजा होती है। भगवान शिव और भगवान विष्णु से उत्पन्न होने के कारण भगवान अयप्पा को हरिहरपुत्र भी कहा जाता है। भगवान अयप्पा सत्य, धार्मिकता, आत्म-अनुशासन और ब्रह्मचर्य के देवता माने जाते हैं। केरल के सबरीमाला में उनका प्रसिद्ध मंदिर है, जो भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।

सबरीमाला मंदिर को खुले हुए पूरे 2 दिन हो गए हैं। अब तक इस मंदिर में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। आपको बता दें कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तीर्थस्थल सबरीमाला मंदिर को दो दिन पहले ही खोला गया था। अनुमान है कि 48 घंटों के अंदर दो लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर पहुचें। जिसके कारण प्रशासन से भीड़ कंट्रोल नहीं हुई।

भीड़ को संभालने में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) और पुलिस व्यवस्था बुरी तरह फेल हो गई। हैरानी की बात तो ये हैं कि भीड़ में कई बच्चे भी शामिल हैं। जिसे लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। मंदिर में इस तरह भीड़ को बढ़ता देख केरल हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है।

Sabarimala Temple Timings: सबरीमाला मंदिर समय 

Sabarimala Temple Timings
Sabarimala Temple Timings (Source: social media)

यह मंदिर सोमवार को खुल गया था। अब तक कुल 90,000 भक्तों को दर्शन की अनुमति दी गई है। जिसमें 70,000 ऑनलाइन पास और 20,000 स्पॉट पास शामिल हैं। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर 18 घंटे खुला रहेगा। मंदिर दो चरणों में खुलेगा, पहला- सुबह 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक, और दूसरा शाम 3 बजे से रात 11 बजे तक।

सबरीमाला मंदिर के चारों तरफ सिर्फ पहाड़ियां ही मौजूद हैं। यह मंदिर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से लगभग 175 किलोमीटर दूर ऊंची पहाड़ियों पर स्थित है। मंदिर तक जाने के लिए भक्तों को 18 पवित्र सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। माना जाता है कि इन सीढ़ियों को चढ़ना बेहद ज़रूरी है। जिनका अपना विशेष महत्व है।

Also Read: सर्दियों में Immunity Boost करने के लिए रोज खाएं आंवला, इस आसान तरीके से बनाएं Murabba

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।