सर्दियों में Immunity Boost करने के लिए रोज खाएं आंवला, इस आसान तरीके से बनाएं Murabba

Summary :

Amla Murabba Recipe in Hindi: आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये बालों और त्वचा के लिए भी काफी मददगार शाबित होता है। क्या आप जानते हैं अगर आप भी रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको ढेरों फायदे मिलेंगे। सदियों से आवंले को एक नेचुरल औषधि माना गया है। इसका सेवन रोजाना करने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आंवले का सेवन लोग सर्दियों में ज्यादा करते हैं। आंवला अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इससे कई अलग-अलग डिश तैयार की जाती है। कुछ लोग…

Amla Murabba Recipe in Hindi: आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये बालों और त्वचा के लिए भी काफी मददगार शाबित होता है। क्या आप जानते हैं अगर आप भी रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको ढेरों फायदे मिलेंगे। सदियों से आवंले को एक नेचुरल औषधि माना गया है। इसका सेवन रोजाना करने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

आंवले का सेवन लोग सर्दियों में ज्यादा करते हैं। आंवला अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इससे कई अलग-अलग डिश तैयार की जाती है। कुछ लोग इसका सेवन जूस के तौर पर करते हैं, तो कुछ लोग इसे आयुर्वेद‍िक टैबलेट के द्वारा लेते हैं। आयुर्वेद में भी इसे औषधि माना जाता है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जाता है। अगर आप भी अपने झड़ते बाल और त्वचा और कमजोर इम्यूनिटी से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं, जानिए इसके अद्भुत फायदों के बारे में और इसे खाने का सही तरीका क्या है, किन आसान तरीकों से आप आंवले का मुरब्बा बना सकते हैं।

आंवले का मुरब्बा बनाने की सामग्री

Amla Murabba recipe in Hindi
Amla Murabba recipe in Hindi (Source: social media)
  • आंवले- 1 किलो (अच्छी तरह धोकर सुखा लें)
  • चीनी- 1.5 किलो
  • पानी- 2-3 कप
  • इलायची- 10-12 (छीलकर कूट लें)
  • काला नमक- 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

Murabba Banane ki Vidhi: आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि

aanwale ka murabba kaise banaen
aanwale ka murabba kaise banaen (Source: social media)
  • मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धोकर सुखा लें। फिर एक कांटे वाली किसी वस्तु से इनमें कुछ छेद कर लें, ताकि इसमें चीनी आसानी से अंदर तक घुस जाए।
  • इसके बाद चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
  • इसे तब तक अच्छी तरह पकाएं, जब तक ये चीनी में पूरी तरह घुल न जाए। फिर उबलती हुई चाशनी में आंवला डाल दें और धीमी आंच पर पकाते हुए बीच-बीच में चलाएं।
  • आंवले नरम हो जाने तक इसे पकाएं। इसे बनाने में आपको करीब 30-40 मिनट या 1 घंटा भी लग सकता है।
  • जब ये अच्छी तरह पक जाए तो इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, काला नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो इस मुरब्बे को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर करें।

मुरब्बा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

amla murabba kaise banta hai
amla murabba kaise banta hai (Source: social media)
  1. आंवले की कड़वाहट कम करने के लिए इसे एक दिन पानी में भिगोकर रख सकते हैं।
  2. चीनी की मात्रा अपने स्वाद के मुताबिक कम या ज्यादा कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो मुरब्बे में केसर भी डाल सकते हैं।
  3. मुरब्बा बनाने के लिए पके हुए आंवले का इस्तेमाल करें।
  4. मुरब्बे को कमरे के तापमान पर भी रख सकते हैं, लेकिन फ्रिज में रखने से यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है।

Also Read: डार्क सर्कल से चेहरे की चली गई है रौनक, तो अपनाएं ये 5 घरेलु असरदार नुस्खे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।