Kaithal में सड़क विकास की रफ्तार हुई तेज, 6 नई सड़कों पर काम शुरू

Summary :

Kaithal News: हरियाणा प्रदेश में सड़क विकास को लेकर सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है. शहर और गांव को जोड़ने वाली सड़कें तेज़ी से तैयार हो रही हैं, जिससे आमजन का सफर सुगम और सुरक्षित बन रहा है. इसी कड़ी में अब कैथल में भी PWD विभाग बड़े स्तर पर सड़क निर्माण और वाइडनिंग का काम शुरू कर चुका है। हरियाणा की नायाब सरकार प्रदेशभर में सड़कों का जाल बिछाने में जुटी हुई है। नई सड़कें यात्रा को न सिर्फ सुगम बना रही हैं, बल्कि समय बचत के साथ-साथ विकास के नए रास्ते भी खोल रही हैं। Kaithal PWD…

Kaithal News: हरियाणा प्रदेश में सड़क विकास को लेकर सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है. शहर और गांव को जोड़ने वाली सड़कें तेज़ी से तैयार हो रही हैं, जिससे आमजन का सफर सुगम और सुरक्षित बन रहा है. इसी कड़ी में अब कैथल में भी PWD विभाग बड़े स्तर पर सड़क निर्माण और वाइडनिंग का काम शुरू कर चुका है। हरियाणा की नायाब सरकार प्रदेशभर में सड़कों का जाल बिछाने में जुटी हुई है। नई सड़कें यात्रा को न सिर्फ सुगम बना रही हैं, बल्कि समय बचत के साथ-साथ विकास के नए रास्ते भी खोल रही हैं।

Kaithal PWD News: सड़क योजना की रफ्तार तेज

Kaithal News
Kaithal News

कैथल PWD विभाग भी इसी तर्ज पर सरकार की सड़क योजना को तेजी से धरातल पर उतार रहा है। कैथल पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रामपाल ने जानकारी देते हुए बताया की जींद बाईपास से खनोरी बाईपास रोड जा रहा है उसके ऊपर हमारा काम चला हुआ है आमजन की सुविधा के लिए वहां पर ट्रैफिक साइन बोर्ड और व्हाइट पट्टी, दी गयी है.

Kaithal News: गांव-शहर लिंक सड़कें चौड़ी, सुरक्षा इंतज़ाम बेहतर-एसडीओ रामपाल

एसडीओ रामपाल ने आगे कहा कि हमारी 4 सड़के ऐसी है जो गांव से शहर को जोड़ने का काम करती है। वहां पर हमने वाईडेनिंग का काम शुरू कर दिया है, जिसमे गुहणा से सिणद,सागण से बरटा,दुन्धरेडी ब्रीज से सजूमा,बाबालदाना से गावं सगतपुरां है,कैथल से कवारतन रोड इन सभी पर भी व्हाइट पट्टी और ट्रैफिक साइनिंग बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि सर्दी के मौसम में इन सड़कों पर सफर करने वाले को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। सड़कों पर ट्रैफिक लोड के हिसाब से ही अच्छी गुणवत्ता से सड़क तैयार की जा रही हैं उन पर काम कर रहे हैं। दुब्बल,कुराड़,कोयल,धनौरी के साथ शहर और गांव के लोगों को इन सड़कों के बनने से फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: Bomb Threat: दिल्ली फिर दहशत में! 4 कोर्ट और 2 CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।