Sri Lanka Fuel Crisis QR System Impact: श्रीलंका में ईंधन की भारी किल्लत के कारण अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही कामकाज रहेगा बाकी दिन तेल की बूंद-बूंद बचाने के लिए छुट्टी दी गई है साथ ही अब साप्ताहिक कोटे के हिसाब से और क्यूआर कोड दिखाने पर ही वाहन मालिकों को पेट्रोल डीजल मिल रहा है। लेकिन नेशनल फ्यूल पास क्यूआर कोड सिस्टम अब विवादों में घिर गया है। बड़ी संख्या में वाहन मालिकों का कहना है कि वे अपना साप्ताहिक ईंधन कोटा नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि सिस्टम उनके वाहनों को अब भी पुराने मालिकों के नाम पर रजिस्टर्ड दिखा रहा है।
Sri Lanka Fuel Crisis: नए क्यूआर कोड जनरेट नहीं हो रहे

श्रीलंका में तेल की किल्लत के बाद जिन्होंने सेकंड-हैंड वाहन खरीदे हैं, ऐसे वाहन मालिक नए क्यूआर कोड जनरेट नहीं कर पा रहे, क्योंकि ऑनलाइन पोर्टल यह दिखाता है कि वाहन पहले से किसी अन्य यूजर के नाम पर रजिस्टर है। इसके कारण वे अपने कामकाज और यात्रा के लिए जरूरी ईंधन नहीं ले पा रहे हैं। इस दौरान लोगों का कहना है कि यह समस्या खासकर पुराने वाहनों में ज्यादा है, जबकि नए वाहन खरीदने वाले बिना किसी दिक्कत के रजिस्ट्रेशन कर पा रहे हैं। कई लोगों को सिस्टम में पुराने मालिक की जानकारी शामिल करने के लिए कहा जा रहा है, जो कई मामलों में संभव नहीं है।
Sri Lanka Fuel Crisis QR System Impact: साप्ताहिक फ्यूल कोटा नहीं ले पा रहे हैं

सेकंड-हैंड वाहन के साथ ही यह समस्या उन वाहनों में और गंभीर हो जाती है, जो कई बार खरीदे-बेचे जा चुके हैं। ऐसे मामलों में, पहले के रजिस्ट्रेशन से जुड़े मोबाइल नंबर अब इस्तेमाल में नहीं हैं। जब नए मालिक रजिस्ट्रेशन की कोशिश करते हैं, तो उन्हें संदेश मिलता है कि वाहन पहले से रजिस्टर्ड है, जिससे प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती। इस तकनीकी खामी के चलते कई वाहन मालिक अपने साप्ताहिक फ्यूल कोटा नहीं ले पा रहे हैं। इससे काम पर जाना, वाहन का इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है।
Lines on Fuel Station in Sri Lanka: फ्यूल स्टेशनों पर लंबी लाइनें लगी
इस समस्या का असर फ्यूल स्टेशनों पर भी दिख रहा है, जहां लंबी लाइनें लगी हुई है और बहस की स्थिति बन रही है। कुछ लोग इस सिस्टम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जो असली उपयोगकर्ताओं को ही ब्लॉक कर रहा है। वहीं, कई लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं। नेशनल फ्यूल पास प्लेटफॉर्म पर वाहन के मालिकाना हक को अपडेट करने की स्पष्ट प्रक्रिया न होने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।
सरकार ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच सीमित ईंधन आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए क्यूआर-आधारित फ्यूल वितरण प्रणाली को फिर से लागू किया है। हालांकि, मौजूदा तकनीकी समस्याओं ने इस सिस्टम की तैयारी और क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ALSO READ: हो गया बड़ा खेल! चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर भारत की ओर मुड़े, 7 जहाजों ने अचानक बदला अपना रास्ता


Download Android App
Download iOS App




