सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय गुरुवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम श्मशान घाट में किया गया। यह वही श्मशान घाट है जिसका उन्होंने जीर्णोद्धार कराया था।
अंतिम संस्कार रॉय के पोते हिमांक रॉय ने किया क्योंकि उनके बेटे सुशांतो और सीमांतो विदेश में रहते हैं और दाह संस्कार के लिए समय पर भारत वापस नहीं आ सके। शव यात्रा दोपहर में सहारा शहर से शुरू हुई जिसमें हजारों दोस्त, शुभचिंतक और कर्मचारी मौजूद थे। समारोह सनातन रीति रिवाज के अनुसार किया गया।
सहाराश्री के नाम से मशहूर रॉय के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व सांसद राज बब्बर, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी शामिल थे। सहाराश्री का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





