Sunita Williams की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, साझा किए Space के अनुभव, भारत आने की जताई इच्छा

Summary :

Sunita Williams ने भारत से जुड़ी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरिक्ष के अनुभव साझा किए और भारत आने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से भारत का नजारा अद्भुत था और वह इसरो की टीम से मिलकर भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में चर्चा करेंगी।

नासा क्रू-9 अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के सफल स्पलैशडाउन के बाद 19 मार्च को नौ महीनों में पहली बार धरती पर सांस ली। 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसी रही सुनीत विलियम्स ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के अनुभवों को साझा किया साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क का धन्यवाद किया।

भारत आने की योजना

प्रेस कॉन्फ्रेंस  के दौरान नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रही हैं, और अपनी भारत यात्रा के दौरान इसरो की टीम से भी मिलेंगी। अंतरिक्ष के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जब उनका अंतरिक्ष यान हिमालय से गुज़रा, तो भारत का नजारा अद्भुत  था। सुनीता विलियम्स ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मैं अपने पिता के देश वापस जाऊँगी वहां लोगों से मिलूँगी और आने वाले इसरो मिशन पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में चर्चा करुंगी।

भारत एक महान देश

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि भारत में जितना संभव हो सके उतना ही लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करुंगी क्योंकि भारत एक महान देश है। एक और अद्भुत लोकतंत्र जो अंतरिक्ष देशों में अपना पैर जमाने की कोशिश कर रहा है और मैं भारत देश का हिस्सा बनना और उनकी मदद करना पसंद करूंगी। भारत निर्माण पर बातचीत के दौरान कहा कि  भारत का भौगोलिक गठन हुआ था, जब भूभाग टकराकर हिमालय बना और एक लहर प्रभाव के रूप में, भारत का निर्माण हुआ।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।