Suspends Visa Services: बांग्लादेश भारत से दुश्मनी मोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा। यूनुस सरकार में भारत और बांग्लादेश के रिश्ते में थोड़ी कटुता आई है। इस बीच बांग्लादेश ने भारत के लिए अधिकांश वीजा सेवाएं निलंबित कर दी है। लेकिन छात्रों के लिए और व्यापारिक वीजा सर्विस जारी रहेगी। उसने अपने इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा जारी करने पर और रोक लगा दी है।
बंगलदेश ने इस फैसले के मुताबिक, दिल्ली, आगरतला, मुंबई, गुवाहाटी और चेन्नई स्थित अपने दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को वीजा सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है। बुधवार रात को बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की और बताया कि ये नियम गुरुवार से लागू हो गए हैं। इस फैसले से दोनों देशों के बीच तनाव के असर साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं।
बांग्लादेश से पहले भारत ने की वीजा सेवा बंद

बांग्लादेश से पहले भारत ने ही अपनी वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी थीं, जो अगले आदेश तक बंद रहेंगी। शेख हसीना विरोधी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए और हिंसा व तनाव फैल गया।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारेबाजी की और कई जगहों पर उग्र गतिविधियां कीं। हालात इतने खराब हो गए कि भारतीय दूतावास और उच्च आयोग पर भी हमला किया गया। इसके बाद सुरक्षा कारणों से भारत ने चटगांव स्थित इंडियन वीजा एप्लिकेशन सेंटर (IVAC) को बंद कर दिया और वीजा सेवाओं को निलंबित करने का फैसला लिया।
Bangladesh Suspends Visa Services: किस वजह से लिया बांग्लादेश ने ये फैसला?

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते करीब 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया।
इस फैसले से नाराज़ होकर बांग्लादेश ने भारत के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। इतना ही नहीं, उसने भारत आकर T20 वर्ल्ड कप खेलने से भी इनकार कर दिया है। हालांकि BCCI ने बांग्लादेश का प्रस्ताव ठुकरा दिया है, लेकिन फिलहाल बांग्लादेश खेलने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का ‘टैरिफ अटैक, भारत पर लगेगा 500% टैक्स! वेनेजुएला के बाद चीन और ब्राजील भी निशाने पर


Download Android App
Download iOS App




