Chilli Paneer Dry Recipe: आजकल हर कोई चाहता है कि घर का खाना भी रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट और लाजवाब हो। पनीर से बनी डिश हर किसी को बेहद पसंद आती है। आज हम आपको बताएंगे, Chilli Paneer Dry Recipe के बारे में, जिसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है। यह डिश खासतौर पर पार्टी, गेट-टुगेदर या शाम के स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रहती है। इसे बनाने में सिर्फ 15-20 मिनट का समय लगता है। स्वाद में यह डिश क्रिस्पी और स्पाइसी होती है, तो आइए जानते हैं, Dry Chilli Paneer Ghar Par Kaise Bnaye यहां देखें आसान रेसिपी।
Chilli Paneer Dry Recipe in Hindi: ड्राई चिली पनीर बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
- 500 ग्राम पनीर
- 2 लाल शिमला मिर्च
- 250 ग्राम प्याज
- 1 चम्मच अदरक पाउडर
- 50 ग्राम हरी मिर्च
- 2 चम्मच शेजवान सॉस
- 4 चम्मच अदरक
- 2 पीली शिमला मिर्च
- 2 चम्मच मक्खन
- 2 चम्मच सोया सॉस
- 4 चम्मच टमेटो कैचअप
- 2 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
- 4 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच मक्के का आटा
- 2 चम्मच सिरका
- 1 कप रिफाइंड तेल
- 2 चम्मच हरी मिर्च की चटनी
ड्राई चिली पनीर बनाने की विधि

ड्राई चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर, प्याज और शिमला मिर्च को छोटे क्यूब्स में काट लें।
इसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च को पानी से धोकर एक तरफ अलग रख दें। अब अदरक छीलकर एक छोटी कटोरी में बारीक काट लें।
फिर हरी मिर्च काट लें। अब एक छोटे कटोरे में पनीर डालकर इसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, अदरक पाउडर, सिरका और मिर्च का पेस्ट डालकर 15 मिनट के लिए मैरिनेट करने के लिए रख दें।
इसके बाद एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करके उसमें पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें।

अब इसी कड़ाही में मध्यम आंच पर थोड़ा सा तेल और डालकर उसमें लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें।
इसके बाद इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें, एक मिनट के लिए भूनें और फिर इसमें प्याज डालें।
इसके बाद शेजवान सॉस, टमेटो कैचअप, हरी मिर्च सॉस और सोया सॉस डालें। फिर इसमें मक्खन डालकर अच्छी तरह चलाते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं।
आखिर में इस मिक्सचर में तले हुए पनीर क्यूब्स डालकर अच्छी तरह मिला दें। अब हरे प्याज से सजाएं और गरमागरम सर्व करें।
Also Read: सुबह के नाश्ते में घर पर बनाएं Restaurant Style Healthy और Tasty Poha, यहां देखें आसान Recipe



Download Android App
Download iOS App




