SUV Tata Curvv EMI : भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में Tata Motors ने अपनी पहली कूपे-स्टाइल SUV Tata Curvv को लॉन्च करके एक नया ट्रेंड शुरू करने की कोशिश की है। कूप SUV डिजाइन अब तक आमतौर पर महंगी और लग्जरी कारों में ही देखने को मिलता था, लेकिन कंपनी ने इसे मिड-सेगमेंट ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। यह SUV सीधे तौर पर बाजार की लोकप्रिय कारों जैसे Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara को चुनौती दे रही है।
Tata Curvv Car Sales: उम्मीद के मुताबिक नहीं रही बिक्री

लॉन्च के समय कंपनी को इस मॉडल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती बिक्री आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। ऑटो मार्केट में पहले से मजबूत पकड़ बना चुकी कंपनियों की SUVs से इसे कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। इसके अलावा कई ग्राहकों का कहना है कि सर्विस क्वालिटी हर जगह एक जैसी नहीं है, जिससे कुछ लोगों का अनुभव उतना अच्छा नहीं रहा।
Tata Curvv Car Designs: अनोखा डिजाइन बना रहा आकर्षण
हालांकि बिक्री उम्मीद से कम रही है, फिर भी इस कार का नया और अलग डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रहा है। जहां ज्यादातर खरीदार अब भी Hyundai Creta या Kia Seltos जैसे भरोसेमंद विकल्प चुन रहे हैं, वहीं Tata Curvv भी कई कार लवर को अट्रैक्ट कर रही है।
बता दें, इस SUV की कीमत लगभग 9.65 लाख रुपये से शुरू होकर 18.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह कीमत मिडल क्लास परिवारों के लिए अच्छा विकल्प जरूर है।
Tata Curvv Car on Loan: लोन पर खरीदेंगे तो कितनी होगी EMI

अगर आप इस SUV को लोन पर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इसकी monthly किस्त आपके लोन के पीरीअड पर निर्भर करेगी। यहां उदाहरण के तौर पर टॉप वेरिएंट Accomplished +A DCA 1.5 लिया गया है, जिसकी कीमत लगभग 18.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
मान लीजिए कि आप पूरी कीमत का लोन लेते हैं और बैंक की ब्याज दर 9.5% है, तो अनुमानित EMI इस प्रकार हो सकती है:
- 2 साल का लोन : करीब ₹86,539 प्रति महीने
- 3 साल का लोन : करीब ₹60,375 प्रति महीने
- 4 साल का लोन : करीब ₹47,352 प्रति महीने
SUV Tata Curvv EMI पर क्या-क्या निर्भर करता है
ध्यान रखें कि वास्तविक EMI इन आंकड़ों से अलग भी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि बैंक की ब्याज दर, डाउन पेमेंट और लोन की अवधि के आधार पर किस्त कम या ज्यादा हो सकती है। अगर आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों और शर्तों की तुलना करना समझदारी भरा कदम होगा।
यह भी पढ़ें – तेल संकट को Vinfast ने बनाया अवसर, EV कार में दी भारी छूट, विश्व स्तर पर शुरू किया कैंपेन























