दो हजार रुपए के नोट को बैंकों में बदलने का आज आखिरी दिन है। यदि आपके पास भी दो हजार के नोट है, तो जल्दी करें और तुरंत उन्हें बैंक या एटीएम के माध्यम से जमा करा दें। दो हजार के नोटों को जमा करने के लिए बैंक में शाम 4 बजे तक और एटीएम के माध्यम से रात 12 बजे तक का समय दिया गया है।
30 सितंबर को दो हजार के नोट बदलने का अंतिम दिन
बैंक अधिकारियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर के बैंकों को दो हजार के नोटों को बदलने का जो लक्ष्य दिया गया था। वह अंतिम तिथि से एक सप्ताह पहले ही बैंकों ने पूरा कर लिया है। गौरतलब है की बीते 23 मई को दो हजार के नोटों को बदलने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से लगातार बैंकों और एटीएम के माध्यम से इन नोटों को बदलने की प्रक्रिया चल रही थी। 30 सितंबर को दो हजार के नोट बदलने का अंतिम दिन है। शनिवार को बैंकों में शाम 4 बजे तक और एटीएम के माध्यम से रात 12 बजे तक दो हजार के नोट बदलने की सुविधा दी जाएगी।
35 बैंकों की लगभग 570 शाखाएं संचालित
बैंक अधिकारियों के अनुसार बैंकों को शाम 7 बजे तक करेंसी अधिकारियों के बैंकों को शाम 7 बजे तक करेंसी चेस्ट में जमा करानी होगी। इसके अलावा सभी एटीएम के पैसे अगले दिन तक जमा कराने होंगे। अधिकारियों के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 35 बैंकों की लगभग 570 शाखाएं संचालित की जा रही है, वहीं 820 एटीएम मशीन संचालित है। नोट बदलने की घोषणा होने के बाद से ही इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बैंकों में 600 अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया था। जिले को मिला लक्ष्य अंतिम तारीख से सप्ताह भर पहले ही पूरा कर लिया गया है। इसके बाद भी लोगों ने लगभग 20 करोड़ से अधिक रुपए बैंकों में जमा कराए है। सितंबर माह में बैंकों में एक दिन में औसतन 18 से 20 करोड़ रुपए तक लोगों ने जमा कराए हैं।


Download Android App
Download iOS App



