इजरायल के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है, ईरान ने सीजफायर के दावे को किया खारिज

Summary :

इजरायल-ईरान संघर्ष में ट्रम्प की घोषणा निराधार

ईरान और इजरायल के बीच लगभग 12 दिनों से भीषण जंग जारी है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल और ईरान के बीच पूर्ण और कुल युद्धविराम की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि यह लगभग छह घंटे में प्रभावी होगा। ट्रम्प ने कहा कि युद्ध विराम पर दोनों देशों ने संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान का इजरायल के साथ सीजफायर पर समझौता नहीं हुआ है, लेकिन इजरायल हमले बंद कर देगा तो ईरान भी हमले नहीं करेगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।