पंजाब में AAP की जीत ने मान सरकार के विकास के काम पर लगाई मुहर: बरिंदर गोयल

Summary :

जनता का विश्वास: पंजाब में आप की ऐतिहासिक जीत

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत को कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने जनता के विश्वास और ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास और काम की प्राथमिकता को दर्शाती है, जो पार्टी की अच्छी राजनीति और अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के नेतृत्व में संभव हुई।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने आम आदमी पार्टी (आप) की जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश के लिए खुशी की बात है, क्योंकि लोग विकास और काम चाहते हैं। बरिंदर गोयल ने कहा कि ‘आप’ की जीत पूरे देश के लिए खुशी की बात है क्योंकि लोग सिर्फ और सिर्फ काम चाहते हैं विकास चाहते हैं। हमारी जीत इस बात का प्रतीक है कि हम लोगों के काम करते हैं, अच्छी राजनीति करते हैं, ईमानदार राजनीति करते हैं, जो आज समय की जरूरत है। यह जीत पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पिछले साढ़े तीन साल के कार्यकाल को जनता की स्वीकृति है। साल 2022 में हम 92 सीटों पर जीते थे और आज हम 96 हो गए हैं। यह स्पष्ट है कि जनता हमारी पार्टी और हमारे काम को पसंद करती है।

उन्होंने गुजरात में आप प्रत्याशी गोपाल इटालिया की जीत का पर कहा कि 25-30 साल से सत्ता में रही “जुमलेबाज सरकार” को जनता ने नकार दिया। कांग्रेस बीजेपी और अन्य दलों ने झूठे वादे और नौटंकी की, लेकिन जनता ने ‘आप’ के काम पर भरोसा जताया।

गोयल ने लुधियाना वेस्ट के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वहां के लोगों ने आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा पर विश्वास जताया। हमने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया और जो बाकी हैं, उन्हें भी पूरा करेंगे। सभी बड़े फैसले अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्तर पर लिए जाते हैं और जनता को समय पर हर जानकारी मिलेगी।

पंजाब: उपचुनाव में AAP की शानदार जीत, केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ और ‘तीसरे इंजन’ की बात करने वाले नेताओं ने झूठ और फरेब का सहारा लिया, लेकिन जनता ने इन सबको नकार दिया। लोगों का विश्वास है कि आप जो कहती है, वह करती है। यह जीत पंजाब और गुजरात की जनता के समर्थन का परिणाम है, जो विकास और ईमानदारी को प्राथमिकता देती है। आप अब अपने वादों को पूरा करने और जनता के भरोसे को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.