Health Tips: मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की न्यूट्रिएंट्स की जरूरत रहती है, जिसमें प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में लोगों को अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में हाई प्रोटीन स्रोत को शामिल करने की सलाह दी जाती है।
आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। ऐसे में लोगों को प्रोटीन से भरपूर भोजन करने की सलाह दी जाती है। बॉडी बिल्डिंग या पहलवानी कर रहे लोगों को आम आदमी से ज्यादा प्रोटीन उपयोग करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई लोगों को मानना है कि नॉनवेज के माध्यम से शरीर की प्रोटीन की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है लेकिन आप शाकाहारी भोजन से भी प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
सोयाबीन- सोयाबीन एक ऐसा शाकाहारी व्यंजन है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम प्रोटीन में करीब 36 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इस फूड का प्रयोग टोफू, सोया मिल्क और सोया नगेट्स के रूप में किया जा सकता है।
मूंगफली- अगर शाकाहारी व्यंजन की बात करें और उसमें मूंगफली का नाम नहीं आए, ऐसा नहीं हो सकता। इसमें भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। 100 ग्राम मूंगफली में करीब 20 ग्राम तक प्रोटीन होता है, जो प्रोटीन की रोजाना जरूरत को पूरी करने में बेहतरीन भूमिका निभाता है। इसको स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है।
चना- चना में भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन है। 100 ग्राम चने में करीब 19 ग्राम प्रोटीन होता है। इसको स्नैक्स के रूप में भुनकर, सब्जी और करी के रूप में खाया जा सकता है। रोजाना एक निश्चित मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर को बहुत फायदा होता है।
पनीर- 100 ग्राम पनीर में करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है। रोजाना प्रोटीन जरूरत को पूरा करने के लिए ये एक महत्वपूर्ण स्रोत है। प्रोटीन के अलावा इसमें अच्छी मात्रा में फैट और अन्य माइक्रो न्यूट्रिएंट्स रहते हैं।
दाल और फलियां- सभी की तरह की दाल और फलियां जैसे चना, राजमा में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इनके हर 100 ग्राम में 15 ग्राम से 24 ग्राम तक प्रोटीन आसानी से मिल जाता है। इसलिए इन्हें डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




