अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बचाव करते हुए गाजा संघर्ष पर अपनी निराशा व्यक्त की। ट्रंप ने कहा कि 7 अक्टूबर की हिंसक घटना को कोई नहीं भूल सकता और इसे रोकना चाहिए था। उन्होंने नेतन्याहू की स्थिति को मुश्किल बताया और गाजा को स्वतंत्र क्षेत्र बनाने की इच्छा जताई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा में जारी संघर्ष के बीच भी वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ‘निराश’ नहीं हैं। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के ब्रेट बैयर को अबू धाबी से दिए गए साक्षात्कार में नेतन्याहू का बचाव करते हुए कहा, “नहीं, देखिए, उनके सामने मुश्किल स्थिति है। आपको याद रखना होगा, 7 अक्टूबर की वह घटना थी जिसे हर कोई भूल जाता है। यह दुनिया के इतिहास में सबसे हिंसक दिनों में से एक था, मध्य पूर्व में नहीं, बल्कि दुनिया में, जब आप टेप (रिकॉर्डेड क्लिप्स) देखते हैं। यह समस्या कभी नहीं होनी चाहिए थी। दरअसल, मध्य पूर्व की अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा के दौरान ट्रंप इजरायल में नहीं रुके, और सीधे सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। सवाल इसी रवैए को लेकर पूछा गया था।
पाकिस्तान को IMF से कर्ज मिलने के बाद बुरे फंसे ट्रंप! इस डिफेंस एक्सपर्ट ने उठाए सवाल
बैयर ने ट्रंप से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि नेतन्याहू का मानना है कि ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौता क्षेत्र के लिए बुरा है, क्योंकि प्रशासन वार्ता में लगा हुआ है। ट्रंप ने जवाब दिया, “बीबी, वह एक गुस्सैल आदमी हैं, और उन्हें 7 अक्टूबर की वजह से ऐसा होना चाहिए, और वह इससे बुरी तरह आहत हुए हैं, लेकिन दूसरे तरीके देखें तो उन्हें काफी मदद भी मिली है क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने कड़ी मेहनत और बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। हालांकि ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि अमेरिका को गाजा अपने कब्जे में लेना चाहिए और उसकी तरक्की पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि इस क्षेत्र को “स्वतंत्र क्षेत्र” बनना चाहिए।
ट्रंप ने कहा, “गाजा एक बुरा स्थान है। यह सालों से ऐसा ही है। मुझे लगता है कि इसे एक मुक्त क्षेत्र बन जाना चाहिए, मैं इसे स्वतंत्र क्षेत्र कहता हूं। उनके पास हमास है। हर जगह हर कोई मारा जा रहा है। मेरा मतलब है, क्या आपने कभी अपराध के आंकड़ों के बारे में बात की है? यह एक बुरी जगह है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वे चाहते हैं कि गाजा की डांवाडोल स्थिति को संभालने में अमेरिका मदद करे, उन्होंने कहा कि “बहुत से लोग भूख से मर रहे हैं” और उन्हें अगले महीने “बहुत सारी अच्छी चीजों” की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App


