रेप केस में फंसे एक्टर Ajaz Khan की मुश्किलें बढ़ीं, जमानत याचिका हुई खारिज

Summary :

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, एजाज की याचिका खारिज

अभिनेता एजाज खान को बलात्कार के गंभीर आरोप में बड़ा झटका लगा है। मुंबई के दिंडोशी सेशन कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। पुलिस का तर्क था कि जमानत मिलने पर एजाज सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

मुंबई के चारकोप थाने में दर्ज बलात्कार मामले में अभिनेता एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई। कोर्ट ने पुलिस की दलील को मानते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ जरूरी है। अब एजाज खान की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।बलात्कार के गंभीर मामले में आरोपी अभिनेता एजाज खान को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के दिंडोशी सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

एजाज खान के खिलाफ मामला मुंबई के चारकोप थाने में दर्ज किया गया था। एक महिला अभिनेत्री ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि एजाज ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और आर्थिक तथा प्रोफेशनल मदद का झूठा वादा किया। एजाज खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी। हालांकि, पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए अदालत से कहा कि यदि उन्हें जमानत मिलती है, तो वे सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

इससे पहले मई की शुरुआत में अंबोली पुलिस ने उन्हें समन भेजा था। एजाज खान पर रिएलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप है, जिसके बाद सोशल मीडिया के साथ आम लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला था।

विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इससे पहले 2 मई को एजाज खान को समन जारी हुआ था। उल्लू ऐप ने ‘हाउस अरेस्ट’ के सारे विवादित एपिसोड अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं।

कोर्ट ने पुलिस की दलील से सहमति जताते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एजाज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है।

माना जा रहा है कि अब एजाज खान की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि जब मुंबई के चारकोप थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, तब अभिनेता एजाज खान लापता हो गए थे। चारकोप पुलिस ने एजाज खान से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.