Trump Signature on US Currency: कब से छपेंगे ट्रंप के साइन वाले नोट?
बता दें कि अमेरिकी नोटों (डॉलर) पर 1861 से अब तक केवल ‘ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ के हस्ताक्षर होते थे। लेकिन अब यह परंपरा खत्म होने के कगार पर है। 100 डॉलर के नए नोट जून 2026 से छापने की तैयारी है। इन नोटों पर ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर होंगे। धीरे-धीरे अन्य नोटों पर भी यह बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
US Dollar Update 2026: सोने के सिक्के पर ट्रंप की तस्वीर

बता दें कि अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने हैं। इस अवसर पर अमेरिका में एक खास सोने का सिक्का भी जारी किया जाएगा। इसमें ट्रंप की फोटो होगी, जिसमें वह ‘रिजॉल्यूट डेस्क’ पर झुके हुए और मुट्ठी भींचे दिखाई देंगे। हालांकि अमेरिकी कानून आम तौर पर जीवित राष्ट्रपति की छवि को मुद्रा पर छापने की अनुमति नहीं देता है।
Trump Signature on US Dollar: अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 4 जुलाई, 1776 को ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। तब से, हर साल 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन, पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में आतिशबाजी, परेड और उत्सव आयोजित किए जाते हैं। इस ऐतिहासिक अवसर की याद में नए नोट और सोने के सिक्के जारी किए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




