अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल को चेतावनी दी है कि अगर उनके आईफोन अमेरिका में नहीं बनाए जाते, तो उन्हें 25% आयात शुल्क देना होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने एप्पल के टिम कुक से अमेरिका में उत्पादन की उम्मीद जताई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से भारत में अपने आईफोन का उत्पादन बढ़ाने के फैसले पर एप्पल पर दबाव बनाने की कोशिश की। ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका में बेचे जाने वाले उसके मोबाइल हैंडसेट अमेरिका में नहीं बनाए जाते हैं तो एप्पल को 25 प्रतिशत आयात शुल्क देना होगा। सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि मैंने बहुत पहले ही एप्पल के टिम कुक को बता दिया था कि मुझे उम्मीद है कि अमेरिका में बेचे जाने वाले उनके आईफोन का निर्माण अमेरिका में होगा, न कि भारत या किसी और जगह पर। अगर ऐसा नहीं होता है, तो एप्पल को अमेरिका को कम से कम 25 प्रतिशत का टैरिफ देना होगा।
भारत में आईफोन का उत्पादन
बता दें कि इससे पहले 15 मई को दोहा में ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने एप्पल के CEO टिम कुक से बात की थी और उनसे भारत में एप्पल के विस्तार को सीमित करने के लिए कहा था। एप्पल ने भारत में अपने आईफोन उत्पादन का विस्तार करने के लिए कदम उठाए हैं, देश में असेंबली प्लांट स्थापित किए हैं। इनमें से दो प्लांट तमिलनाडु में और एक कर्नाटक में स्थित है। इन प्लांटों के लिए Apple ने प्रोडक्शन यूनिट स्थापित करने के लिए फॉक्सकॉन और टाटा समूह जैसे निर्माताओं के साथ अनुबंध किया है।
iPhone को लेकर ट्रंप: भारत में बने फोन अमेरिका में नहीं बिकेंगे
iPhone के उत्पादन में उछाल
Apple ने वर्ष 2024 से मार्च 2025 तक 12 महीनों में भारत में 22 बिलियन अमरीकी डाॅलर के iPhone का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष से 60 प्रतिशत की भारी उछाल है। Apple ने 2024 में भारत में लगभग 40-45 मिलियन iPhone का निर्माण किया, जो इसके वैश्विक उत्पादन का 18-20 प्रतिशत है। इसमें से लगभग 15 मिलियन अमेरिका को निर्यात किए गए, 13 मिलियन अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में और लगभग 12 मिलियन भारतीय बाजार में बेचे गए। बता दें कि जनवरी 2025 में, Apple ने भारत में लगातार 11वीं तिमाही के राजस्व रिकॉर्ड को हासिल किया, 2024


Download Android App
Download iOS App



