कौन है ट्रंप को निशाना बनाने वाला हमलावर? शूटर की तस्वीर आई सामने, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- ‘अकेले मारने आया था’

Trump Washington Shooting

Trump Washington Shooting: वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप समेत अन्य अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को जमीन पर गिरा दिया। हालांकि एक एजेंट को गोली लगी, हालांकि बुलेटप्रूफ वेस्ट के कारण उसकी जान बच सकी।

Trump Washington Shooting: कौन है ट्रंप पर हमला करने वाला आरोपी?

Trump Washington Shooting
Trump Washington Shooting (Image- Social Media)

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल टोमस एलन के रूप में हुई है। आरोपी एक शिक्षक बताया जा रहा है। हमलावर कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हमला करने वाले शूटर की फोटो पोस्ट की है।

सीक्रेट सर्विस एजेंट को धर दबोचा

सीएनएन के अनुसार, तीन लोगों ने बताया कि शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में एक अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ऑफिसर को गोली मार दी गई। गोली ऑफिसर के प्रोटेक्टिव गियर पर लगी और उन्हें लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया। सूत्रों का कहना है कि ऑफिसर के बचने की उम्मीद है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इसी बात को दोहराया है।

इवेंट में शामिल एरिन थिलमैन ने सीएनएन को बताया कि जब उन्होंने एक आदमी को जमीन पर गिरते देखा, तब सिक्योरिटी ने उसे गोली मारी। उसके कंधे पर मैगजीन लटकी हुई थी और राइफल के साथ वह गिर गया। उन्होंने उस आदमी पर तीन गोलियों के चलने की आवाज सुनी।

“अकेले ही हमला करने आया था…”

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमलावर को “एक बीमार व्यक्ति” बताया और कहा कि शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि यह हमला अकेले ही किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जांचकर्ता पहले ही कैलिफोर्निया स्थित संदिग्ध के आवास की तलाशी ले रहे हैं और उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।
संघीय अधिकारियों ने अभी तक सार्वजनिक रूप से मकसद का खुलासा नहीं किया है।

ट्रंप ने कहा, “ऐसा लगता है कि उन्हें लगता है कि वह अकेला ही यह काम कर रहा है, और मुझे भी ऐसा ही लगता है,” साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जांच आगे बढ़ने पर और अधिक जानकारी सामने आएगी।

Trump Washington Shooting News: क्या हुई थी घटना?

Trump Washington Shooting News
Trump Washington Shooting News (Source: Social media)

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में शनिवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (WHCA) के दौरान ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई दी। आवाजें बॉलरूम के पिछले हिस्से से आती हुई महसूस हुईं, जिससे वहां मौजूद लोगों में दशहत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के नीचे छिप गए।

गोलियां चलने की सूचना मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया।

Also Read: बाल-बाल बचे राष्ट्रपति Trump! व्हाइट हाउस डिनर पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़, 1 हमलावर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।