White House Gunshots: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (WHCA) के दौरान ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई दी। आवाजें बॉलरूम के पिछले हिस्से से आती हुई महसूस हुईं, जिससे वहां मौजूद लोगों में दशहत फैल गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के नीचे छिप गए।
गोलियां चलने की सूचना मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। तत्काल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। घटना के बाद हमलावर को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
White House Gunshots: घटना पर ट्रंप का रिएक्शन
घटना के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट साझा करते हुए पुष्टि की कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट किया, “वाशिंगटन डीसी में आज शाम काफी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने शानदार काम किया। उन्होंने तुरंत और बहादूरी से कार्रवाई की। हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सिफारिश की है कि हम कार्यक्रम जारी रखें, लेकिन पूरी तरह से पुलिस के निर्देशों का पालन करेंगे। वे जल्द ही फैसला लेंगे, चाहे जो भी फैसला हो। हमे इसे दोबारा करना ही होगा।

ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा हॉल
कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पांच से आठ गोलियों की आवाज सुनी। राष्ट्रपति के भाषण का इंतजार कर रहे सैकड़ों पत्रकारों, मशहूर हस्तियों और राजनीतिक नेताओं से खचाखच भरे हॉल को तुरंत खाली करा लिया गया। नेशनल गार्ड के जवानों को कार्यक्रम स्थल के अंदर तैनात किया गया और उपस्थित लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन उन्हें दोबारा अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई। आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई थी।
https://t.co/D2UlDOw1Wm pic.twitter.com/4FGUJLzYI0
— White House Press Pool Reports (@WHPressPool) April 26, 2026
White House Gunshots: व्हाइट हाउस डिनर में सुरक्षा अलर्ट, ट्रंप सुरक्षित
सीएनएन के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति सुरक्षित है, जबकि प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने पुष्टि की कि कैबिनेट सदस्य भी सुरक्षित है। यह डिनर वाशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोडेट्स एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की पहली उपस्थिति थी, जिसने मीडिया के साथ उनके प्रशासन के अक्सर तनावपूर्ण संबंधों पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित किया।
इस सभा में पत्रकार राजनीतिक हस्तियां, मशहूर हस्तियां और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल थे, साथ ही मनोरंजन के लिए ‘ट्रायम्फ द इंसल्ट कॉमिक डॉग’ जैसे कलाकारों के प्रदर्शन भी शामिल थे।
#WATCH | Exclusive visuals from the White House Correspondents’ Dinner being held in Washington after shots were fired at the event. The event has currently been halted.
US President Donald Trump and First Lady Melania Trump were escorted out of the event after the shots were… pic.twitter.com/OWyx7xuqtD
— ANI (@ANI) April 26, 2026
घटना की जांच जारी है और अधिकारियों द्वारा स्थिति का आकलन करने के बाद अधिक जानकारी जारी किए जाने की उम्मीद है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद जेमी रास्किन, जो उस डिनर में शामिल थे, ने कहा कि उन्होंने किसी शूटर को नहीं देखा, लेकिन उन्होंने वहां फैली अफरा-तफरी का वर्णन करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने मुझे जमीन पर और कुछ अन्य लोगों के ऊपर फेंक दिया और लोग चीख-चिल्ला रहे थे।”
Also Read: ईरान पर नाकाबंदी अभी भी ‘पूरी तरह लागू’ : अमेरिकी सेना






















