Türkiye News : तुर्की पुलिस ने बुधवार कोबुल्गारिया की सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी प्रांत किर्कलारेली में 32 अवैध प्रवासियों को पकड़ा। बता दें कि यह जानकारी एक सरकारी चैनल ने दी।
Türkiye News : तुर्की ने 32 अवैध प्रवासियों को किया गिरफ्तार
Türkiye News : तुर्की पुलिस ने बुधवार को बुल्गारिया की सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी प्रांत किर्कलारेली में 32 अवैध प्रवासियों को पकड़ा। बता दें कि यह जानकारी एक सरकारी चैनल ने दी।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी चैनल टीआरटी के हवाले से बताया कि उन्हें पिनार हिसार जिले के निकट एक प्रवर्तन अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रूकने का इशारा किया, जिसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और भागने लगा। इसके बाद उसे बुल्गारिया के डेरेकोय सीमा द्वार तक पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पीछा करने के बाद पुलिस ने ट्रक को रोका। इस दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में विभिन्न देशों के 32 प्रवासी छिपे हुए थे। इसके बाद प्रवासियों को प्रांतीय सुरक्षा निदेशालय के प्रवासी तस्करी विरोधी विभाग में ले जाया गया।
Türkiye News : स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि हिरासत में लिया गया ट्रक ड्राइवर दो अलग-अलग अपराधों के लिए वांछित है।
बता दें कि किर्कलारेली हाल ही में बुल्गारिया के रास्ते अवैध रूप से यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले अनियमित प्रवासियों के लिए पसंदीदा मार्ग बन गया है। मानव तस्करी से निपटने के लिए पुलिस अक्सर इस मार्ग के प्रमुख बिंदुओं पर जांच करती है।


Download Android App
Download iOS App



