UAE Join War Against Iran: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच UAE में भी ईरान लगातार हमले कर रहा है जिससे तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि एक महीने से जारी जंग में UAE सीधे तौर पर उतर सकता है और होमुर्ज खुलवाने के लिए अमेरिका की मदद कर सकता है। बता दें कि खाड़ी देशों की जंग में अभी तक कोई भी देश सीधे तौर पर नहीं उतरा है औऱ UAE इस जंग में कूदता है तो यह पहला देश हो जाएगा। वहीं UAE एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइटों के माध्यम से घोषणा की कि ईरानी नागरिकों को दे में प्रवेश करने या पारगमन करने की अनुमति नहीं है।
UAE Join War Against Iran: UAE के जंग में उतरने को तैयार!

UAE के जंग में उतरने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि यूएई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सैन्य कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव पारित कराने की मांग की जा रही है। इस दौरान UAE के अधिकारी ने बताया कि होमुर्ज खुलवाने के लिए सेना भेजी जाएगी और अमेरिका, यूरोप और एशिया शक्तियों का गठबंधन बनाने की अपील की गई है। वहीं दूसरी तरफ ट्रंप युद्ध रोकने और सैन्य अभियान बंद करने का दावा कर रहे है।
संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव लाने की तैयारी
युद्ध में शामिल होने के साथ ही UAE संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव लाने की तैयारी में है जिससे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की अनुमति मिल जाएगी। वहीं इस देश का मानना है कि अभी खाड़ी देश युद्ध में शामिल होने के लिए खुलकर सामने नहीं आ रहे है लेकिन प्रस्ताव पास होने के बाद यह देश भी शामिल हो सकते है लेकिन रूस और चीन इस प्रस्ताव पर अपनी असहमती जता सकते है।
UAE Join War Against Iran: पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव

यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच आया है, जहां ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात को भी निशाना बनाया गया है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसके वायु रक्षा ने ईरान से दागी गई 16 बैलिस्टिक मिसाइलों और 42 ड्रोन को सफलतापूर्वक रोक दिया।
ALSO READ: इजरायल ने ईरान के शिया मस्जिद पर किया हमला, 3 लोगों की मौत, कई घायल


Download Android App
Download iOS App




