UP Board Result 2026: 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: जैसे ही मार्च का महीना समाप्त होता है, बच्चों की चिंताएं बढ़ने लगती हैं। उनकी चिंताएं नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम से लेकर पिछली कक्षा के परिणामों तक फैली होती हैं। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण समाचार सामने आया है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के लगभग 52 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच पूरी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 अप्रैल तक 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियां चेक हो चुकी हैं। अब बोर्ड छात्रों के नंबर वेबसाइट पर अपलोड करने और टॉपर्स की लिस्ट बनाने में लगा है।

UP Board Result 2026 Date:15 अप्रैल के बाद कभी भी रिजल्ट आने के आसार

UP Board Result 2026 Date
UP Board Result 2026 Date (Source: Social Media)

खबर है कि 15 अप्रैल के बाद कभी भी रिजल्ट जारी की जा सकती है। पिछले सालों के मुताबिक, कॉपियां जांच पूरी होने के 20 से 25 दिन के बाद परिणाम जारी हो जाता है. इसलिए इस बार 2026 में भी 20 से 25 अप्रैल के भीतर रिजल्ट आने की पूरी संभावना दिख रही है। ऐसे में छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक upmsp.edu.in और upresults.nic.in वेबसाइट पर देख सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को बड़ी चेतावनी भी दी। बोर्ड ने यह भी कहा है कि वे ऐसे लोगों से सावधान रहें जो पैसे लेकर नंबर बढ़ाने का दावा करते हैं।

How to Check UP Board Result 2026: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  1. Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad की वेबसाइट खोलें
    upresults.nic.in / upmsp.edu.in
  2. अपनी क्लास का लिंक चुनें (Class 10 Result 2026, Class 12 Result 2026)
  3. अपना Roll Number (और अगर मांगे तो School Code) डालें
  4. Submit बटन पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर रिज़ल्ट देखें
  6. रिज़ल्ट का Screenshot / Print निकाल लें

Note: ध्यान रखें

  • वेबसाइट स्लो हो सकती है
  • सही Roll Number डालें
  • सिर्फ official वेबसाइट ही इस्तेमाल करें

ALSO READ: सीजफायर के बाद सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी 2.60 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।