UP: हरदोई के रहने वाले योगेश कुमार की पत्नी मणिकर्णिका कुमारी (28) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके एक दिन बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 36 वर्षीय योगेश शिक्षक थे और दोनों ने छह महीने पहले शादी की थी। पुलिस ने बताया कि योगेश ने एक नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है, हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे। पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुरसा थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई हाईवे पर हादसे में मणिकर्णिका की मौत हो गई थी।
- एक व्यक्ति की पत्नी की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई
- इसके एक दिन बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
- 36 वर्षीय योगेश शिक्षक थे और दोनों ने छह महीने पहले शादी की थी
- योगेश ने एक नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है, हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे
सड़क हादसे में पत्नी की मौत
SHO इंद्रेश कुमार यादव ने कहा, एक अज्ञात वाहन ने मणिकर्णिका की स्कूटी को उस समय टक्कर मार दी, जब वह ताडियावाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं। मणिकर्णिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के रूप में कार्यरत थीं। उनके पहचान पत्र और मोबाइल नंबर की मदद से उनकी पहचान की गई और उसके पति को सूचित किया गया। योगेश मौके पर पहुंचा और घर लौटने से पहले अपनी पत्नी का सामान ले लिया और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
छत से लटका मिला शव
उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए उनके पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और देखा कि योगेश छत से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App





