US Attack On B1 Bridge: मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ईरान पर दबाव बनाने के साथ ही समझौता करने की चेतावनी दे रहे है। इसी बीच ईरान में मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा पुल में अमेरिका ने बमबारी की है जिसमें कम से कम आठ नागरिकों की मौत हो गई और 95 अन्य घायल हो गए। सैन्य कार्रवाई में करज में बी। पुल को निशाना बनाया गया, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में लोग हताहत हुए।
President Masoud Pezeshkians Warning: राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन की चेतावनी
हमले के पीड़ितों में ईरानी यात्री और स्थानीय गांव के निवासी शामिल हैं, जो हमले के समय बुनियादी ढांचे के पास मौजूद थे और कई लोग बाहर सैर करने के लिए निकले थे। इस भीषण हमले के बाद राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि ईरान अपनी सभी क्षमताओं का उपयोग करते हुए अमेरिकी और इजरायली आक्रमणकारियों के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए हर संभव महत्वपूर्ण कदम उठाएगा।
US attack On B1 Bridge: ईरान का सबसे बड़ा पुल ढह गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के सबसे बड़े पुल पर हमला हुआ है और चेतावन देते हुए कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वह समझौता कर ले। ट्रम्प ने कहा कि ईरान का सबसे बड़ा पुल ढह गया है, जिसका फिर कभी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। ईरान के लिए अब समझौता करने का समय आ गया है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, और एक महान देश बनने की उसकी सारी उम्मीदें खत्म हो जाएं।
B-1 पुल मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा पुल
ईरान का B-1 पुल मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा पुल है और यह तेहरान को पश्चिमी करज से जोड़ता है। बता दें कि इस पुल के निर्माण के लिए लगभ 400 मिलियन डॉलर का खर्च आया था और हमले के बाद यह ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है। युद्ध में अब घर, पुल और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। जिससे युद्ध अधिक गंभीर होता जा रहा है।
ALSO READ: ‘मेरे कहने पर युद्ध रोक देगा इजरायल…’, ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा और बेबाक दावा


Download Android App
Download iOS App




