अमेरिका के पास गोला-बारूद की कमी नहीं, ईरान को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान सुनकर पाकिस्तान भी हैरान

US Defense Secretary statement on Iran

US Defense Secretary statement on Iran: Pete Hegseth ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि तेहरान यह समझ रहा है कि अमेरिका लंबे समय तक सैन्य अभियान जारी नहीं रख पाएगा, लेकिन यह उसकी बड़ी गलतफहमी है। उन्होंने कहा, “ईरान को लगता है कि हम इसे कायम नहीं रख पाएंगे, असल में यह उनकी गलतफहमी है।” उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, यह बयान कोई साधारण चेतावनी नहीं है, इससे सुनने के बाद पाकिस्तान के भी होश उड़ गए होंगे।

गोला-बारूद की कमी नहीं: अमेरिका

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका के पास सैन्य संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे पास गोला-बारूद की कोई कमी नहीं है और हमारे रक्षात्मक व आक्रामक हथियारों का भंडार इतना मजबूत है कि हम इस अभियान को जितनी देर तक चाहें, उतनी देर तक बनाए रख सकते हैं।” उनका कहना है कि अमेरिकी सेना हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ईरान के लिए सख्त संदेश

हेगसेथ के इस बयान को ईरान के लिए सीधे चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका अपने हितों और सहयोगियों की सुरक्षा के लिए किसी भी स्तर तक कार्रवाई कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयानों से मिडिल ईस्ट में पहले से चल रहा तनाव और बढ़ सकता है।

ALSO READ: भारत से लौट रहा था ईरानी युद्धपोत, अमेरिका ने हमला कर हिंद महासागर में डुबोया, 87 की मौत, कई लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।