US Sank Iran Warship: US-इजरायल और ईरान की लड़ाई अब हिंद महासागर तक पहुंच गई है। ईरान का वॉरशिप भारत के विशाखापत्तनम में MILAN 2026 नेवल एक्सरसाइज में शामिल होने आया था और अब वापस ईरान लौट रहा था लेकिन हिंद महासागर में और श्रीलंका तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से हमला करके ईरानी युद्धपोत “आईरिस डेना” को डुबो दिया है। जिसमें 180 नौसैनिक सवार था जिसमें 87 की मौत हो गई है और कई लापता है।
बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो का उपयोग करके दुश्मन के युद्धपोत को नष्ट किया है। यह हमला ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुआ, जो ईरान की मिसाइल और नौसैनिक क्षमताओं को लक्षित करने वाला अमेरिका के नेतृत्व वाला एक चल रहा सैन्य अभियान है।
US Sank Iran Warship

अमेरिकी युद्ध सचीव हेगसेथ ने बताया कि हिंद महासागर में, एक अमेरिकी पनडुब्बी ने एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जो अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में खुद को सुरक्षित समझ रहा था। लेकिन, उसे एक टॉरपीडो से निशाना बनाया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद टॉरपीडो से दुश्मन के जहाज को डुबोने की यह पहली घटना है। 1945 के बाद पहली बार, अमेरिकी नौसेना की एक सटीक आक्रमणकारी पनडुब्बी ने एक ही मार्क 48 टॉरपीडो का उपयोग करके दुश्मन के युद्धपोत को डुबो दिया और उसे समुद्र की गहराई में भेज दिया।
हेगसेथ ने बताया कि यह अमेरिका की वैश्विक पहुंच का एक अविश्वसनीय प्रदर्शन है। किसी दूर-दराज के क्षेत्र में तैनात दुश्मन को ढूंढना, पकड़ना और नष्ट करना एक ऐसा काम है जो केवल संयक्त राज्य अमेरिका ही इतने बड़े पैमाने पर कर सकता है।
https://t.co/PiqQpVIrMu pic.twitter.com/Wc1e0B0um7
— Department of War 🇺🇸 (@DeptofWar) March 4, 2026
Iranian Warship IRIS Dena Attack
ईरान के डूबते जहाज और नौसैनिक को बचान के लिए श्रीलंकाई नौसेना और वायुसेना मदद के लिए पहुंची और 30 को बचाया है, जिसमें लगभग 180 नाविक सवार थे। श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जहाज से संकट का संकेत मिला था, जो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के दक्षिण में स्थित गाले में तट से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) दूर था। श्रीलंका के विदेश मामलों के मंत्री विजिथा हेरथ ने पुष्टि की कि बचाए गए नाविकों को चिकित्सा सहायता के लिए करापितिया अस्पताल ले जाया गया। लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
Iran Warship Attack Video

ईरान का वॉरशिप भारत में नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के लिए आया था लेकिन अमेरिकी पनडुब्बी ने हिंदमहासागर में टॉरपीडो से हमला करके समुद्र में डुबो दिया है। अमेरिका ने इसका वीडियो भी जारी किया है जिसमें ईरानी वॉरशिप टॉरपीडो से टकराता है और समुद्र में ऊंची लहर उठ जाती है जिसके बाद पूरा जहाज समुद्र में डूबने लगता है। इस वॉरशिप में 180 नौसेनिक सवार थे जिसमें 32 का रेस्कयू कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




