US Military Strikes Against Iran: ईरान पर हमला “प्यार की थपकी”….ट्रंप का शायराना अंदाज, अमेरिकी सेना ने तेहरान, काशेम में किया भीषण हमला

Summary :

US Military Strikes Against Iran: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर भीषण हमले शुरू हो गए है।  देर रात दक्षिणी ईरान में बंदर अब्बास और केशम द्वीप के पास कई जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के शहरों में हमला शुरू कर दिया है और कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन इसके कारण के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। वहीं ट्रंप ने कहा कि सीजफायर टूटा नहीं है और शायराना अंदाज में नजर आ रहे है। केशम में बहमन घाट ध्वस्त ये…

US Military Strikes Against Iran: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर भीषण हमले शुरू हो गए है।  देर रात दक्षिणी ईरान में बंदर अब्बास और केशम द्वीप के पास कई जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के शहरों में हमला शुरू कर दिया है और कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन इसके कारण के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। वहीं ट्रंप ने कहा कि सीजफायर टूटा नहीं है और शायराना अंदाज में नजर आ रहे है।

केशम में बहमन घाट ध्वस्त

ये स्थल ईरान की क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और वैश्विक ऊर्जा प्रवाह के लिए एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री गलियारा हैं, जो होर्मुज के माध्यम से जहाजों पर महत्वपूर्ण नियंत्रण देते हैं। केशम में बहमन घाट के व्यावसायिक हिस्से गोलीबारी के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए और यह भी बताया कि बंदर अब्बास के निवासियों ने शहर के पास विस्फोटों जैसी कई आवाजें सुनीं। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर के दौरान तनाव बढ़ गया है।

ईरानी ठिकानों पर हमला लव टैप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी ठिकानों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई को लव टैप यानी प्यार की थपकी बताया और इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सैन्य झड़पों के बाद भी युद्धविराम टूटा नहीं है। दोनों देशों के बीच तनाव एख बार फिर बढ गया है और यह बयान होर्मुज के पास अमेरिकी नौसैनिक संपत्तियों और ईरानी बलों के बीच हुई गोलीबारी के बाद क्षेत्रीय तनाव में बढ़ोतरी के बीच आई हैं, जो एक महत्वपूर्ण वैश्विक ऊर्जा का मार्ग है।

मिसाइल, ड्रोन से हमला

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के तीन विध्वंसक जहाजों पर ईरान ने मिसाइल, ड्रोन से हमला किया है। वहीं अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन लॉन्च साइट्स को निशाना बनाया है। ट्रंप ने बताया कि होर्मुज तीनों जहाज निकल गए, और इस दौरान ईरानी सेना ने उन पर गोलीबारी की थी। ईरानी नौसेना की नौकाओं को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था, और कहा कि जहाजों को निशाना बनाने वाली मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया गया था।

ALSO READ: व्हाइट हाउस में लूला और ट्रंप की मुलाकात: ईरान के साथ शांति और पुराने समझौते का दिया हवाला

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।