अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर लगाया प्रतिबंध

Summary :

ईसाई विरोधी पूर्वाग्रह पर नई टास्क फोर्स बनाने की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दो कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करके बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) पर प्रतिबंध लगाया है और दूसरा “ईसाई विरोधी पूर्वाग्रह” को संबोधित करने के लिए कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए है। पहला कार्यकारी आदेश ICC, अमेरिकी नागरिकों की अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय जांच में सहायता करने वाले व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों पर वित्तीय और वीजा प्रतिबंध लगाता है।

ICC गिरफ्तारी वारंट

यह महत्वपूर्ण कदम पिछले साल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट सहित शीर्ष इज़राइली अधिकारियों के लिए जारी किए गए। ICC के गिरफ्तारी वारंट की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि ICC वारंट की उस समय राष्ट्रपति जो बाइडेन ने निंदा की थी। बता दें कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट पर 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद गाजा में इज़राइल की सैन्य कार्रवाइयों के लिए युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया था। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने याह्या सिनवार सहित शीर्ष हमास नेताओं की गिरफ्तारी की भी मांग की, जिन्हें बाद में मार दिया गया था।

“ईसाई विरोधी पूर्वाग्रह”

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ICC के खिलाफ कार्रवाई की है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, उन्होंने ICC अधिकारियों पर प्रतिबंध और वीजा प्रतिबंध लगाए थे, जब न्यायालय ने अफगानिस्तान में अमेरिकी और अफगान बलों द्वारा कथित युद्ध अपराधों, और तालिबान द्वारा किए गए अपराधों की जांच की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दूसरे कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए, जिसे उन्होंने “ईसाई विरोधी पूर्वाग्रह” कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा कि ईसाई विरोधी पूर्वाग्रह को खत्म करने के लिए एक नए टास्क फोर्स का प्रमुख बनाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।  

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।