ईरान से जंग दुनिया को पड़ी भारी! अमेरिका जारी करेगा 172 मिलियन बैरल तेल, IEA ने भी खोला खजाना, जानें कैसे होगा बाजार स्थिर

Summary :

US Release Reserves Oil: मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है जिससे पूरे बाजार में हलचल मच गई है। इसी बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से 172 मिलियन बैरल तेल अगले सप्ताह से शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की है और डिस्चार्ज दरों के आधार पर लगभग 120 दिन लगेंगे। कच्चे तेल की कीमतों में भूचाल आने और जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों पर हो रहे हमले के बाद अमेरिका समेत कई देशों को भी नुकसान झेलन पड़ रहा है…

US Release Reserves Oil: मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है जिससे पूरे बाजार में हलचल मच गई है। इसी बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से 172 मिलियन बैरल तेल अगले सप्ताह से शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की है और डिस्चार्ज दरों के आधार पर लगभग 120 दिन लगेंगे। कच्चे तेल की कीमतों में भूचाल आने और जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों पर हो रहे हमले के बाद अमेरिका समेत कई देशों को भी नुकसान झेलन पड़ रहा है और सप्लाई भी ठप हो गई है।

इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने संघर्ष के दौरान आपूर्ति में आई बाधाओं को दूर करने के लिए अपने 32 सदस्य देशों के आपातकालीन भंडार से 4 करोड़ बैरल तेल जारी करने की घोषणा की थी। आपातकालीन भंडार प्रत्येक सदस्य देश की राष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर बाजार में जारी किए जाएंगे और कुछ सरकारों द्वारा अतिरिक्त आपातकालीन उपायों से इनकी आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। आईईए सदस्य देशों के पास सामूहिक रूप से 1.2 अरब बैरल से अधिक आपातकालीन भंडार हैं, साथ ही सरकारी दायित्वों के तहत उद्योग द्वारा बनाए गए लगभग 6 करोड़ बैरल तेल का भंडार भी है।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के भाव में 4.8% की बढ़ोतरी हुई और यह 91.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तनाव बढ़ गया है जो वैश्विक तेल आपूर्ति के 20 प्रतिशत के लिए एक महत्वपूर्ण समुद्री गलियारा है। जिसने ऊर्जा बाजारों को हिलाकर रख दिया है और अंतरराष्ट्रीय सरकारों को आपातकालीन भंडार जारी करने के साथ-साथ अमेरिकी आपूर्ति पर भी सीमित नियंत्रण लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ड्रोन और मिसाइलों सहित ईरान की जवाबी कार्रवाई ने जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों के आवागमन को लगभग ठप कर दिया

ALSO READ: ईरानी राष्ट्रपति ने जंग खत्म करने के लिए रखी 3 शर्त, युद्ध खत्म करने का यह एकमात्र रास्ता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।