महाराष्ट्र विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच ई-मेल से मचा हड़कंप, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट

Summary :

Maharashtra Assembly Bomb Threat: महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच गुरुवार को विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस-साइबर सेल ने बम और डॉग स्क्वॉड के साथ परिसर में तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल किसी भी विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह सुरक्षित होने तक जांच जारी रहेगी। Maharashtra Assembly Bomb Threat: ई-मेल के जरिए मिली धमकी दरअसल, विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली। इस ई-मेल में साफ लिखा गया था कि…

Maharashtra Assembly Bomb Threat: महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच गुरुवार को विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस-साइबर सेल ने बम और डॉग स्क्वॉड के साथ परिसर में तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल किसी भी विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह सुरक्षित होने तक जांच जारी रहेगी।

Maharashtra Assembly Bomb Threat: ई-मेल के जरिए मिली धमकी

Maharashtra Assembly Bomb Threat
Maharashtra Assembly Bomb Threat (source: Social Media)

दरअसल, विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली। इस ई-मेल में साफ लिखा गया था कि विधान भवन में बम रखा गया है। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरा विधानसभा परिसर खाली करा दिया गया। पत्रकारों और कर्मचारियों को बाहर भेज दिया गया, लेकिन कुछ विधायक और जरूरी कर्मचारी अभी अंदर मौजूद हैं।

Maharashtra Bomb Threat: धमकी भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

Maharashtra Bomb Threat
Maharashtra Bomb Threat (source: Social Media)

बम स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरी तरह सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। साथ ही डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया है ताकि किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री जल्दी से जल्दी मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई बम या विस्फोटक नहीं मिला है, लेकिन खोज पूरी तरह संतोषजनक न होने तक जारी रहेगी। पुलिस फिलहाल उस शख्स की पहचान करने में जुटी है जिसने यह धमकी ई-मेल पर भेजी। साइबर सेल भी इस मामले में शामिल हो गई है और ई-मेल के जरिए ट्रैकिंग की जा रही है।

Bomb Threat News: अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां

Maharashtra Bomb Threat
Maharashtra Bomb Threat (source: Social Media)

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुंबई के कोर्ट और कई अन्य इलाकों में भी बम होने की धमकी मिली थी। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और हर तरह के खतरे के लिए तैयारी कर रही हैं। अभी विधानसभा परिसर में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा के जवान हर एंट्री पॉइंट पर तैनात हैं। लोग अंदर नहीं जा पा रहे और बाहर से ही पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘सप्लाई जल्द होगी सामान्य…’, LPG संकट के बीच राहत की खबर! भारत पहुंच रही गैस की बड़ी खेप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।