उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में हो रहा स्थापित : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Summary :

38वें राष्ट्रीय खेलों का टिहरी झील में भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी झील कोटी कॉलोनी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने 1000 मीटर हीट कयाकिंग मेन्स प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं सोविनियर प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने स्वर्ण पदक, सेना के खिलाड़ी ने रजत तथा दिल्ली के खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता।

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि, वीरभूमि के बाद अब खेल भूमि के रूप में स्थापित हो रहा है। राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना पहला और सुखद अनुभव है। गत 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हो रहा है। सारी खेल प्रतियोगिताएं उत्तराखंड के 11 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गईं, खिलाड़ियों के लिए सारे खेल ट्रैक बनाएगए तथा कोई भी खेल उपकरण बाहर से नहीं लाया गया। जहां 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा था, वहीं मौजूदा संस्करण में राज्य सातवें स्थान पर है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश को ड्रग्स फ्री करने का संकल्प लिया गया है, निश्चित ही यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को देवभूमि उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटक स्थलों के भ्रमण पर जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता से तन-मन में एक नई ऊर्जा का संचार होने के साथ ही शांति का अनुभव होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह कैलेंडर टिहरी की एक प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में उभरती क्षमता पर प्रकाश डालता है, जिसमें रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक स्थलों का समृद्ध मिश्रण है। उत्तराखंड पर्यटन और एक निजी अंग्रेजी दैनिक के सहयोग से टिहरी गढ़वाल के जिला प्रशासन द्वारा कैलेंडर बनाया गया है। टिहरी झील में 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत तीन दिवसीय कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 160 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, मणिपुर, कर्नाटक, केरल, पंजाब, चंडीगढ़, सेना आदि के 80 महिला एवं 80 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन को लेकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता बनी रहे और वह अविरल बहती रहे, यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.